Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Politics: पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से… बृजमोहन के लिए दुखी हुए बघेल

Published

on

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मिडीया हैंडल में एक पोस्ट करते हुए पूर्व मंत्री वृजमोहन अग्रवाल की चुटकी ली और विधानसभा का संदर्भ देते हुए हर जगह से निकाल देने की बात की है.

CG Politics: तोखन साहू को मंत्री पद मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में कुछ हलचल दिख रही है. दरअसल, बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को मोदी कैबिनेट में कोई भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सोशल मीडिया के जरिए अग्रवाल पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर कमल खिलाया है. एक सबसे चर्चीत सीट रही रायपुर (Raipur) लोकसभा सीट, क्योंकि यहां से पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) को बीजेपी ने रण में उतारा था. 8 बार के विधायक रहे अग्रवाल पर रायपुर की जनता ने अपने नेता के प्यार को वोटों में तबदील कर के उन्हें 5 लाख से भी अधीक वोटों से विजयी बनाया.

यह भी पढ़ें   लॉन टेनिस कोर्ट में मुख्यमंत्री बघेल ने लगाया सर्विस शॉट

बृजमोहन को मोदी 3.0 कैबीनेट में जगह नहीं
बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में अपने मंत्री पद और विधायकी से इस्तीफा दिया है. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद उन्होंने ऐसा किया. छत्तीसगढ़ के कुल 10 सांसद में से मात्र एक ही सांसद को मोदी 3.0 कैबीनेट में जगह मिली. बिलासपुर लोकसभा से कमल खिलाने वाले तोखन साहू को ये मौका मिला. तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया.

तोखन के मंत्री बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है क्योंकि 8 बार के विधायक रहे जन नेता को यह जिम्मेदारी न देना जनता और कई नेताओं के मन में बहुत से प्रश्न खड़े कर देता है.

यह भी पढ़ें   कछुआ चाल से बन रही घटिया सड़क : जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया, लोग हो रहे हादसों का शिकार

‘मंत्रिमंडल से निकाला’- बघेल
भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व मंत्री वृजमोहन अग्रवाल की चुटकी ली और विधानसभा का संदर्भ देते हुए हर जगह से निकाल देने की बात की है. पूर्व मुखमंत्री ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से निकाला और अब रायपुर के सांसद को योग दिवस के कार्यक्रम से भी निकाल दिया.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   'खूनी ममता से खतरे में हैं बंगाल के हिन्दू', भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बंगाल हिंसा के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   'खूनी ममता से खतरे में हैं बंगाल के हिन्दू', भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बंगाल हिंसा के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर का किया लोकार्पण, मानस मण्डली के साथ गाए भजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending