Connect with us

बिलासपुर

अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम को रनर अप का खिताब”

Published

on

अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 में दक्षिण पूर्व मध्य  रेलवे की टीम को रनर अप का खिताब » सबका संदेश

पावर लिफ्टिंग टीम के खिलाड़ियों ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा जी से भेंट”

“इस उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने खिलाड़ियों को दी बधाई”

बिलासपुर – 12 जुलाई’ 2024

   20वी (पुरुष) एवं 14वी महिला अखिल भारतीय अंतर रेल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन दिनांक 5 से 9 जुलाई 2024 को महालक्ष्मी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मुंबई (वेस्टर्न रेलवे) में किया गया था l इस प्रतियोगिता मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के पावर लिफ्टिंग टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए 46 अंक अर्जित कर रनर अप का खिताब अपने नाम किया । 

दक्षिण पूर्व रेलवे की रनर अप विजेता टीम के खिलाड़ियों ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर पहुंचकर महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा से भेंट की । महाप्रबंधक महोदया ने टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी । साथ ही साथ उन्होंने भविष्य में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों द्वारा इसी तरह प्रदर्शन की कामना के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी ।

यह भी पढ़ें   यूडाईस प्लस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी अनिवार्य जानकारी

इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 57 किलोग्राम वर्ग समूह में ममता रजक ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 97.5 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 192.5 किलोग्राम कुल 470 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में रजत पदक प्राप्त की l वहीं इसी वर्ग समूह में जे. रामालक्ष्मी ने स्कोट 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस 125 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 177.5 किलोग्राम कुल 467.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की l

63 किलोग्राम वर्ग समूह मे संतोसी माझी ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 87.5 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 180 किलोग्राम कुल 447.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की l 69 किलोग्राम वर्ग समूह मे रेशमा देवी ने स्कोट 222.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस 105 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 212.5 किलोग्राम कुल 542.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त की l 74 किलोग्राम वर्ग समूह में जानवी जगदीश सावढेरकर ने स्कोट 227.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस 140 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 195 किलोग्राम कुल 662.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में रजत पदक प्राप्त की l

यह भी पढ़ें   Bilaspur : पुलिस की बड़ी कार्यवाही 8.96 लीटर महुआ शराब के साथ 5700 रुपये जप्त, आरोपी शिवराज जायसवाल गिरफ्तार

84 किलोग्राम वर्ग समूह में प्रीति ने स्कोट 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस 75 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 210 किलोग्राम कुल 465 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में कास्य पदक प्राप्त की l पुरुष वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग समूह में बीजिन सेंकी ने स्कोट 310 किलोग्राम, बेंच प्रेस 190 किलोग्राम एवं डेड लिफ्ट 300 किलोग्राम कुल 810 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वजन वर्ग समूह में स्वर्ण पदक प्राप्त की l

  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि आज इन सभी खिलाड़ियों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया है ।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपीगण चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुकानों के खुलने और बंद होने का समय हुआ सामान्य, नियमों में मिली छूट

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कांग्रेस ने 5 विधायकों को बनाया प्रवक्ता, लिस्ट जारी

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : दो अलग-अलग जगहों से लाखों रुपए के नशीली कफ शिरप, दवाइयां जब्त, 3 गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending