Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार

Published

on

मुक्तिधाम में छिपे रहे आरोपी को 08 घण्टें के भीतर किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपी :-

(1) शिवा वर्मा पिता स्व० गया प्रसाद वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मुक्तिधाम के आगे मधुबन रोड नारियल कोठी दयालबंद थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) गिरफ्तार दिनांक 24.07.24 के

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया निवासी मुक्तिधाम के आगे मधुबन रोड़ नारियल

कोठी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा दिनांक 24.07.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश की दिनांक 23.07.2024 को रात्रि में खाना खाकर अपने पति एवं बच्चे के साथ अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दरवाजा को रस्सी से कड़ी में बांध कर दोनो पति पत्नि बच्चे को लेकर जमीन में सो गये थे कि रात्रि 12.30 बजे करीबन मोहल्ले का शिवा वर्मा उसके घर का दरवाजा खोलकर रात्रि में घुस कर उसका इज्जत लूटने के नियत से पहने कपडे को उपर उठा कर जांघ को छु रहा था जिससे निंद खुलने पर देखी व अपने पति को जगाई प्रार्थीया का पति बाहर चिल्लाने निकला तो आरोपी शिवा वर्मा घर से निकल कर भाग गया

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में रेलकर्मी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर करता रहा ब्लैकमेल…

कि लिखित शिकायत पर अप.क.-305/24 धारा 331 (2), 331 (6), 74 बीएनएस का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधि अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन पर पूर्व के छेडखानी एवं मारपीट के आदतन बदमाश को थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी टीम गठित कर आरोपी शिवा वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प”

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि सीता साहू, प्रआर तेज कुमार, आर. राहुल जगत, धनेश साहू, एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर पंचायत में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ATM धोखाधड़ी में अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   सांसद अरुण साव समेत भाजपा और युवा मोर्चा के नेताओं ने गिरफ्तारी देने 17 पुलिस थानों पर दिया धरना

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पांडे द्वारा 04 सजग सुरक्षा गार्डों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending