Connect with us

छत्तीसगढ़

एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ एटीएम के पैसे निकलने वाले शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर निकालते थे पैसे।

♦️ उत्तर प्रदेश से आकर करते थे एटीएम मशीनों में चोरी।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किया गया पेश।

नाम आरोपी –

  1. दिलशाद अहमद पिता मोह. तौफिक उम्र 27 वर्ष निवासी नुरु‌द्दीनपुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
  2. अजय कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम उम्र 34 वर्ष निवासी लखमापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
  3. सुनील कुमार गौतम पिता स्व. बब्बर उम्र 34 वर्ष निवासी कलापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी निवासी मुरभट्‌ट्ठा रोड जगन्नाथ चौक हेमूनगर तोरवा ने थाना आकर दिनाक 27.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत है। उक्त कंपनी बिलासपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक के एटीएम मशीन का रखरखाव एवं मेटनेन्स का कार्य करती है कि दिनांक 26.07.24 को कंपनी से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर एसबीआई एटीएम में तकनीकी समस्या है, पैसे नहीं निकल रहा है। जिससे राजकिशोर नगर एसबीआई का एटीएम जाकर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। जिसे चेक करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनो एटीएम से 11200/- रु निकाल लिये हैं।

यह भी पढ़ें   इनकम टैक्स अधिकारी बनकर समाजसेवी संस्था से 30 लाख की ठगी

इसी प्रकार दिनांक 27.07.2024 को सूचना मिला कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड सरकडा में लगे एटीएम मशीन काम नहीं कर रहा है। जिस पर सुबह करीब 08.45 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया तो देखा कि सुबह करीब 08.33 बजे दो व्यक्तियों के द्वारा शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाते दिखाई दे रहे थे। प्रार्थी को देखते ही बाहर खड़े दो व्यक्ति भाग गए।प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई जिनके द्वारा जिले में तत्काल घेराबंदी कर सदेहियों को पकड़ने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा RAW में मिली बड़ी जिम्मेदारी

जिनके निर्देशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान राजकिशोर नगर चौक में एक UP 62 CB 9039 स्वीफ्ट कार आते दिखी जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिलशाद अहमद, अजय गौतम एवं सुनील गौतम निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाले बताये।

जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर चोरी करना बताते हुये राजकिशोर नगर एवं महामाया चौक के पास लगे एटीएम में घटना कारित करना स्वीकार किए। और चोरी किये रकम जुमला 11200 रू. पृथक-पृथक बरामद कराये जिसे विधिवत् बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्कूल में भोजन के बाद रसोइया सहित 22 बच्चों की बिगड़ी तबियत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   संभागायुक्त की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित, संभागायुक्त ने अतिक्रमण हटवाने के दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यहां भी रद्द हो सकती है 12वीं बोर्ड की परीक्षा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending