Connect with us

छत्तीसगढ़

bilaspur News: शादीशुदा युवक द्वारा युवती को प्रेमजाल में फसाकर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी

Published

on

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है

आरोपी गोलू उर्फ रामकुमार पिता पुरषोत्तम दिवाकर उम्र 24 साल निवासी सुलौनी थाना पचपेड़ी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पचपेड़ी निवासी मृतिका द्वारा चूहा मार जहर सेवन कर आत्महत्या करने की रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।मामले में पीएम रिपोर्ट एवं fsl रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की मौत चूहा मार जहर सेवन करने की पुष्टि होने एवं गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी गोलू उर्फ रामकुमार उर्फ करण उर्फ अनिल दिवाकर पिता पुरषोत्तम दिवाकर 24 साल निवासी सुलौनी के विरुद्ध आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 205/24 धारा 306 भादवि का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना पता साजी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें   जंगल में लकड़ी बिनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आरोपी घटना बाद से ऊटी फरार हो गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं डीएसपी मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में गंभीर अपराध के मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना से टीम तैयार कर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

इस कार्यवाही में SI ओमप्रकाश कुर्रे,ASI सहेत्तर कुर्रे, आर छत्रपाल डहरिया, हरिशंकर चंद्र का विशेष योगदान रहा.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जंगल में लकड़ी बिनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: मनरेगा राशि के भुगतान न होने से नाराज सरपंच संघ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जंगल में लकड़ी बिनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending