Connect with us

छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

🔶 बीएनएस की धारा 118(1) एवं आर्म्स एक्ट के तहत् की गई कार्रवाई

🔶 घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार, रातभर पतासाजी कर 24 घंटे के अंदर आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

नाम आरोपी
01.अंकित यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन साई मंदिर के पास बड़ी कोनी थाना कोनी जिला जिला बिलासपुर।
02.छोटू उर्फ नारायण साहू पिता हर प्रसाद साहू उम्र 30 साल साकिन देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर

विवरण -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिंनाक 04.08.2024 के शाम 04.00 बजे तथा 21.30 बजे थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को अलग-अलग सूचना मिली कि देव नगर प्राइमरी स्कूल के पास कोनी तथा बड़ी कोनी मेन रोड में धारदार हथियार से हमला कर आहत देवा जायसवाल साकिन देव नगर कोनी तथा गजेंद्र ध्रुव साकिन कोरबा को आरोपीगण द्वारा धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है। मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   सीमित सेंटरों में वैक्सिनेशन करने से भीड़-भाड़ के कारण कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने का डर, छोटे-छोटे इलाकों में खुले वैक्सिनेशन सेंटर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने कि मांग

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कोनी निरी. नवीन कुमार देवांगन के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल कोनी पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपीगणों की पतासाजी हेतु टीम लगाया गया। कोनी पुलिस टीम द्वारा घटना समय बाद से ही मुखबिर लगाकर दरम्यानी रात भर पतासाजी किया गया।

घटनाकारित कर फरार आरोपी अंकित यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन साई मंदिर के पास बड़ी कोनी थाना कोनी जिला जिला बिलासपुर को रिवर व्यू कॉलोनी कोनी से तथा आरोपी छोटू उर्फ नारायण साहू पिता हर प्रसाद साहू उम्र 30 साल साकिन देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर को चकरभाठा के नरगोडी गांव थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर से 24 घंटे के अंदर पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   सबकी भागीदारी से ही होता है समाज का विकास : सीएम भूपेश बघेल

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, सउनि अरविंद सिंह, भरत लाल राठौर, आरक्षक दीपक मरावी, नागेंद्र कश्यप, अमित कुमार यादव का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने शहर में चल रहे विकास कार्यो का किया सघन निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जल्द होगा बैगा आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जल्द होगा बैगा आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending