छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: में घूमना अब आसान; सैटेलाइट सिटी स्टेशन से एक क्लिक में मिलेगी टूरिस्ट प्लेस की जानकारी
Chhattisgarh News: टूरिस्ट प्लेस को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने सैटेलाइट सिटी स्टेशन व्यवस्था की है. इसके जरिए प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल होगी.
Chhattisgarh Satellite City Station: छत्तीसगढ़ अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में फेमस है, यहां पर कई ऐसे पर्यटन और धार्मिक स्थल है जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. इसका दीदार करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं. लगातार बढ़ते हुए सैलानियों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने एसईसीआर जोन ने आइआरसीटीसी और रेलवे की कई वेबसाइट पर सैटेलाइट सिटी स्टेशन से प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोडा है. इसके माध्यम से यहां पर आने वाले पर्यटकों को जानकारी मिलेगी. साथ ही साथ छत्तीसगढ़ टूरिज्म को नई पहचान भी मिलेगी. जानिए इसमें कितने सैटेलाइट स्टेशन हैं

रेलवे की सहभागिता
रेलवे की सहायता से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस को बढ़ावा दिया जाएगा. बता दें कि अगर आप छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप आइआरसीटी की सहायता से सस्ते पैकेज पर इन जगहों पर जा सकते हैं. इसके लिए आपको रेलवे मंत्रालय सैटेलाइट सिटी पर विजिट करना होगा. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि एसईसीआर जोन ने सैटेलाइट सिटी में जोन के 35 टूरिस्ट प्लेस की डिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. रेलवे की इस पहल के जरिए छोटे शहरो को भी बड़े स्तर पर पहचान मिल रही है. सैटेलाइट सिटी में उन्हीं धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया है जो रेलवे स्टेशन से नजदीक है. इस सिस्टम में रतनपुर, मल्हार जाने वाले सैलानियों के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन व उसलापुर स्टेशन से सैटेलाइट सिटी से जोडा गया है, ऐसे में अगर आप पर्यटन स्थल का नाम डालते हैं तो इन स्टेशनों का नाम दिखने लगेगा.
बिलासपुर रेलवे स्टेशन, उसलापुर रेलवे स्टेशन
बिलासपुर रेलवे स्टेशन, उसलापुर रेलवे स्टेशन
रायगढ़ व खरसिया रेलवे स्टेशन
अम्बिकापुर, विश्रामपुर व बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन
चांपा, अकलतरा, जांजगीर नैला व कोरबा रेलवे स्टेशन
जोन के अन्य स्टेशन
अनूपपुर, पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन
जबलपुर रेलवे स्टेशन को गौरीघाट व बरगी रेलवे स्टेशन
नागपुर रेलवे स्टेशन को इतवारी, कामटी व कनहन
झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से बृजराजनगर व बेलपहाड़
बल्लारशाह, चंदिया फोर्ट स्टेशन
गोंदिया, बालाघाट, तुमसार रोड, आमगांव, तीरोरा रेलवे स्टेशन
नैनपुर, मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन
छिंदवाड़ा, सियोनी रेलवे स्टेशन
कटनी, उमरिया रेलवे स्टेशन
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized46 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
