Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन प्रहार में थाना सिरगिट्टी पुलिस को बड़ी सफलता

Published

on

💥 नेश्नल हाईवे सिलपहरी मे 09 गायो को ठोकर मारकर फरार आरोपी हाईवा चालक को सिरगिटटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
💥 सिरगिटटी पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फूटेज व 163 गाडियो को फिल्टर करने पर मिला आरोपी
💥 आरोपी को भिलाई दुर्ग से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त हाईवा जप्त

💥गिरफ्तार आरोपी का नामः-
विन्देश्वर देश लहरे पिता गेन्डू देश लहरे उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 5 भिलाई जिला दुर्ग

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक15-16.07.2024 को रात्रि 01- 02 बजे लगभग धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे सिरगिटटी मे 09 गौ वंश को कोई अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे 09 गोवंशो की मृत्यु हो गई थी l प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी द्वारा टीम बनाकर थाना सिरगिट्टी द्वारा मुड़ीपार टोल व मस्तूरी टोल से 12:00 से 4:00 के बीच गुजरने वाली गाड़ियों की जानकारी ली गई,

यह भी पढ़ें   दुर्ग : निगम के आधा दर्जन वार्डों में आज नहीं आएगा पानी

जिसमें वाहनों को फिल्टर कर 163 वाहनों की जांच की गई और सभी वाहनों के वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई, जिसमें रात्रि लगभग 1:30 बजे एक वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 की दोनों हेडलाइट मुड़ीपार टोल पर सही सलामत व मस्तूरी टोल पर एक लाइट बंद दिखाई दी संदेह होने की स्थिति पर वाहन मालिक का पता कर रायपुर जाकर वाहन को चेक किया गया जहां उसकी लेफ्ट साइड की हेडलाइट डैमेज होना पाया गया,उक्त वाहन क्रमांक के आगे गुजरे वाहन से पूछताछ करने पर घटना को नहीं देखना और पीछे गुजरे वाहन से पूछताछ करने पर घटना को देखना बताया l पुख्ता सबूत पाए जाने पर वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 के चालक बिंदेश्वर लहरे निवासी भिलाई को आज दिनांक 21.8.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया व वाहन को जप्त कर लिया गया है l

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर संज्ञान हेतु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, आरक्षक मनोज बघेल , सज्जू अली, केशव मार्को, पवन बंजारे, मनीष सिंह की विशेष भूमिका रही l

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्कूलों में छुट्टी शराब दुकानें बंद करने के बाद अब छत्तीसगढ़ में इस दिन मांस बिक्री भी बैन, जानिए क्यों
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IAS रानू साहू उनके पति व कांग्रेस नेता के घर ईडी ने मारा छापा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग : निगम के आधा दर्जन वार्डों में आज नहीं आएगा पानी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending