Connect with us

छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

♦️ आर्म्स/आबकारी/एनडीपीएस संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

आरोपी
अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे पिता स्व. तेरस लाल उम्र 22 साल साकिन छोटी कोनी कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास कोनी

विवरण
बिलासपुर पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू/तलवार लेकर घूमने/लहराने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।


इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.08.2024 को थाना प्रभारी कोनी श्री नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिला की संतोष पेट्रोल पंप कोनी के पास एक व्यक्ति अपने पास एक धारदार हथियार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग को भेज कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे पिता स्व. तेरस लाल उम्र 22 साल साकिन छोटी कोनी कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहना बताया। जो अपने कमर में रखे लोहे का चाकू निकालकर पेश करने पर वजह सबूत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: बंगाल की हत्यारन ममता सरकार की क्रूरता के ख़िलाफ़ BJP नेताओं ने दिया धरना

आरोपी अनिकेत उर्फ बंटू कुर्रे के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और थाना स्टाफ़ की सराहना की है ।


हथियार लेकर घूमने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, संतोष पात्रे, आरक्षक देवानंद, धनराज, का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सेट किया टारगेट? अमित शाह ने बताया पूरा प्लान!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरबा: सड़क पर आ डटा हाथियों का एक झुंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मिशन 2024 में जुटी BJP, 15 जनवरी को होगी भाजपा प्रदेश मीडिया की कार्यशाला, तैयारियों को लेकर एकात्म परिसर में हुई बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending