Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का प्रहार

♦️आरोपी से चोरी हुआ शत प्रतिशत समान किया गया जप्त

♦️ चोरी के आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जप्ती _ सेट टॉप बॉक्स, रिमोट,कॉपर वायर, डीवीआर,एवम विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रोनिक सामान कीमती 70000₹

आरोपी _ तुलसी राम पटेल पिता सालिक राम 32 साल निवासी गिधपुरी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश पटेल पिता रामरतन 28 साल निवासी गिधपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम गिधपुरी में उसका इलेक्ट्रोनिक सामान का दुकान है। दिनांक 21.08.24 की दरम्यानी रात इसके दुकान में छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर कोई अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रोनिक सामान कीमती 70000₹ को चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को सूचित किया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी और चोरी हुए समान की पतासाजी करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: गोदाम से टाईल्स चोरी करने वाले आरोपी सिरगिटटी पुलिस के गिरफ्त में, रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवम सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में एसआई ओपी कुर्रे के नेतृत्व में टीम बनाकर आज दिनांक 24.08.24 को आरोपी तुलसी राम पटेल के कब्जे से चोरी हुआ इलेक्ट्रोनिक सामान शत प्रतिशत कीमती लगभग 70000₹ को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में एसआई ओपी कुर्रे, एएसआई शिव कुमार साहू, आर हरि शंकर चंद्रा, आर प्रशांत महिलांगे का विशेष योगदान रहा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जल्द से जल्द नाना बनना चाहते है सुनील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bhilai: बीकॉम की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bigg Boss 18: सारा ने पार की बेहूदगी की हदें, 5 मौके जहां लो दिखा स्टैंडर्ड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending