Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की शशि सिंह: क्या बनेंगी युवा कांग्रेस की अगली अध्यक्ष?

Published

on

छत्तीसगढ़ की शशि सिंह का नाम राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया है. बता दें कि शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और अब उनकी पहचान राष्ट्रीय राजनीति में उभर रही है.

छत्तीसगढ़ की शशि सिंह का नाम राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया है. बता दें कि शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और अब उनकी पहचान राष्ट्रीय राजनीति में उभर रही है.

Shashi Singh Youth Congress: छत्तीसगढ़ को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ की शशि सिंह राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभा सकती हैं. सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं शशि सिंह को राष्ट्रीय पटल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. कांग्रेस इन दिनों राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी में जुटी है और देशभर से आठ नामों की शॉर्टलिस्ट तैयार की गई है. जिसमें शशि सिंह का नाम भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें   Durg: हथियार के दम पर बैंक कर्मी से 15 लाख की लूट

कौन हैं शशि सिंह?
शशि सिंह, छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख आदिवासी नेता, जो राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में से एक मानी जा रही हैं. बता दें कि शशि सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आदिवासी नेता चिंतामणि महाराज को कड़ी चुनौती दी थी. हालांकि, वह चुनाव हार गईं थीं.

तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री
शशि सिंह को तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री के रूप में जाना जाता है और वे गोंड जनजातीय समाज की उभरती हुई नेता हैं. उनके पिता, दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह, अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे, और शशि ने भी राजनीति में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और कई बार राहुल गांधी के साथ पदयात्राओं में भी नजर आई हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का दिया निमंत्रण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गरमी में धान के बदले दलहन तिलहन लें किसान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से भारी बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending