देश
22 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष
फायदा- तरक्की के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है।
उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।
वृष
फायदा- अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।
नुकसान- खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर भोजन रखें।
यह भी पढ़ें : CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना का कहर, आज मिले 188 नए पॉजिटिव मरीज, 136 हुए स्वस्थ… 2 ने तोड़ा दम
मिथुन
फायदा- कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- तांबे के बर्तन से पानी पीएं।
कर्क
फायदा- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
उपाय- हनुमानजी को फलों का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें : अजब गजब: यहाँ कपड़े पहनने पर भरना पड़ता है जुर्माना, बैंक जानें तक के लिए भी उतारने पड़ते हैं कपड़े….
सिंह
फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया घर खरीद सकते हैं। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।
उपाय- किसी शिव मंदिर की सफाई करें।
कन्या
फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे।
नुकसान- मौसमी बीमारियों हो सकती है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
यह भी पढ़ें:VIDEO: प्रेमिका के डर से प्रेमी पहुँचा थाने, बोला- साहब, गर्लफ्रेंड बहुत मारती है…घर नही जाऊँगा
तुला
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
वृश्चिक
फायदा- दोस्तों का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं।
नुकसान- कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
यह भी पढ़ें : Raj Kundra Porn Racket Case: इस आलीशान बंगले पर शूट की जाती थीं पोर्न फिल्में, ऐसे काम करता था राज कुंद्रा का गिरोह
धनु
फायदा- अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- कोई गलत काम न करें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें
मकर
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
यह भी पढ़ें: UPSC Interview: IAS के कैंडिडेट्स से पूछे जाते हैं ये प्रश्न! ऐसी कौन सी जगह है, जहां रवि नहीं पहुंचता और कवि पहुंच जाता है?
कुंभ
फायदा- हेल्थ में पहले से सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- पत्नी से विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी ब्राह्मण को वस्त्रों का दान करें।
मीन
फायदा- परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।
नुकसान- अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized22 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
