छत्तीसगढ़
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ शाखा का लीडरशिप समिट सम्पन्न
रविवार दिनांक आठ सितंबर को बिलासपुर के आनंदा इंपीरियल होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का लीडरशिप समिट सम्पन्न हुआ उक्त सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए 80 से अधिक IMA पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश IMA के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद तिवारी ने की एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन IMA के प्रदेश सचिव डॉक्टर नितिन जुनेजा ने किया
कार्यक्रम में प्रदेश IMA के सभी शाखाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए विशिष्ठ अतिथि के रूप में तो डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव मुख्य चिकित्साधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रमोद तिवारी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य चिकित्सा संघ के अध्यक्ष
डॉक्टर इक़बाल हुसैन अध्यक्ष इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन
डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग सिम्स विशेष रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम में प्रदेश IMA एवं अन्य चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे एवं चिकित्सा क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई
चर्चा में डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहा ,साथ ही डॉक्टरों के कार्य
स्थल की बेहतरी, मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों के एवं प्रदेश स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत चिकित्सकों के माँगो को एवं आन्य लंबित समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई साथ ही मेडिकल स्टूडेंट यूनियन और जूनियर डॉक्टर असोसिएशन के भी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार में चर्चा की गई है
इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य में आने वाले है चुनौतियों का सामना किस तरह से किया जाए एवं मरीज़ों के बेहतर इलाज में और क्या संभावनाएं हैं इस पर भी विचार किया गया
मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं जूनियर डॉक्टर्स से सम्बंधित विषयों पर भी चर्चा की गई एवं उन्हें अपने चिकित्सक की पढ़ाई एवं ट्रेनिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों ताथा परेशानियों के निवारण के बारे में भी चर्चा की गई है छत्तीसगढ़ मेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन एवं जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश के चेयरमैन डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा छात्र एवं जूनियर डॉक्टर्स का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में शामिल हुआ और उन्होंने अपनी परेशानियों और चुनौतियों से लोगों को अवगत कराया है
कि सभी एसोसिएशन के सदस्यों के सुझाव के आधार पर एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाकर प्रदेश के सभी एलोपैथिक चिकित्सकों के समुदाय के बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करने के लिए कार्ययोजना का विस्तृत विचार विमर्श किया गया एवं इस पर निरंतर कार्य करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ IMA के वरिष्ठ पदाधिकारी जी B सिंह डॉक्टर के डब्लू देवरस डॉक्टर अखिलेश वर्मा डॉक्टर KK जयसवाल, भाटापारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी IMA MSN/ JDN NETWORK के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह रायपुर के अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष सक्सेना एवं प्रदेश भर के सभी ज़िलों के पदाधिकारी सम्मेलन में सम्मेलन सम्मिलित हुए
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
