Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आदतन अपराधी गिरफ्तार

Published

on

सकरी पुलिस की कार्यवाही
थाना सकरी अपराध क्रमांक 673 / 24 धारा 305 (a) 331 (4) बीएनएस , प्रार्थी दिनेश साहू पिता विजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के सामने सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 16/9 /24 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपनी बजाज पल्सर मोटर साइकिल एन एस 125 , क्रमांक सीजी 10 BM 6898 को अपने घर के अंदर खड़ी किया था सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल घर पर नहीं थी |

कोई अज्ञात चोर, घर में खड़ी हुई पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305 ए 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , विवेचना के दौरान सकरी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की चोरी गई मोटरसाइकिल को आदतन आरोपी मनीष यादव उर्फ चूसली पिता यशवंत यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बंधवा पारा सकरी एवं अजय साहू पिता महेंद्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास सकरी तथा मोनू उर्फ महेंद्र प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी सकरी के द्वारा चोरी कर तालाब में छुपा कर रखा गया है !

यह भी पढ़ें   2 दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर बालक बालिका एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता 2022 -23 सम्पन्न

मुखबीर की सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS)को अवगत कराकर एवं कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश प्राप्त कर संदेहियो से पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल को बंधवा तालाब सकरी से तीनों आरोपियों के निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण को सुलझाने में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सुमंत कश्यप आरक्षक वीरेंद्र कौशिक थाना सकरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

यह भी पढ़ें   बीजापुुर मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली

आम जनता से अपील
ऐसे किसी भी संदिग्ध चोरी की वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देवें‼️

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: में घूमना अब आसान; सैटेलाइट सिटी स्टेशन से एक क्लिक में मिलेगी टूरिस्ट प्लेस की जानकारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण समेत 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending