Connect with us

छत्तीसगढ़

ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता

Published

on

♦️ हत्या की रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफतार।

♦️ मृतक के ई-रिक्शा से आरोपी को धक्का लगने की बात पर हुई विवाद पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम।

♦️ सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।

♦️ सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

नाम आरोपी: प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 साल साकिन चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह ने आज दिनांक 15.10.2024 के सुबह 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालात में पड़ा हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है।

यह भी पढ़ें   जूना बिलासपुर स्थित दुकान का शटर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार नाम आरोपी

प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अनुज कुमार (एसीसीयू बिलासपुर) , सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया।

यह भी पढ़ें   CG : जशपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: किराना दुकान में गांजा और महुआ शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मध्यप्रदेश: सरपंच के घर लोकायुक्त का छापा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति उजागर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धारदार हथियार एवं पिस्टल लेकर घूमने वाले दो आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending