Connect with us

छत्तीसगढ़

आवास मित्र चयन के लिए 21 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Published

on

आवास मित्र बनने 3609 युवाओं ने दिए आवेदन

बिलासपुर, जिला पंचायत द्वारा आवास मित्र चयन के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने के उपरांत पात्रता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची पर 21 अक्टूबर तक दावा आपत्ति लिखित में आमंत्रित किए गए हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास मित्र चयन लिए जिला पंचायत बिलासपुर में आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन का चयन किया जाना है।

आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन का चयन हेतु कुल 3609 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें जनपद पंचायत अनुसार जनपद पंचायत बिल्हा में 1043 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 835 पात्र एवं 208 अपात्र पाए गये। इसी क्रम अनुसार जनपद पंचायत कोटा में 691 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 560 पात्र एवं 131 अपात्र पाए गये। जनपद पंचायत मस्तूरी में 1015 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 780 पात्र एवं 235 अपात्र पाए गये। जनपद पंचायत तखतपुर में 860 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 686 पात्र एवं 174 अपात्र पाए गये हैं।

यह भी पढ़ें   05 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के प्राप्त आवेदनों में अगर किसी आवेदक को दावा- आपत्ति करना है, तो दिनांक 21.10.2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 03, द्वितीय तल में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से दावा आपत्ति लिखित में सुसंगत अभिलेख सहित प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त दिवस के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा: जल्दी मंडी जाने की हड़बड़ी में धान भरे ट्रक ने ले ली 2 नौजवानों की जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   "छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: योग्य जीवन साथी तलाशना कठिन, साहू समाज का यह परिचय सम्मेलन पुनीत कार्य - अरुण साव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending