Connect with us

छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर 25 तक, स्कूल परिसर में ही कार्ड बनने पर बच्चों ने जताई खुशी

Published

on

बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2024/राज्य शासन द्वारा जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये है। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी मुस्तैदी और सजगता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब स्कूलों में भी शिविर लगाकर स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने स्कूलों में शिविर 25 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आज शिविर की शुरुआत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला सरकण्डा और सेजेस बालक स्कूल सरकण्डा से हुई । आज इन स्कूलों मे लगभग 400 बच्चों का आयुष्मन कार्ड बनाया गया। स्कूली बच्चों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्कूल में ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। कन्या शाला की नवमीं कक्षा की छात्रा प्रगति साहू, अंशिका साहू, काजल यादव, हंसिका देशमुख ने जिला प्रशासन द्वारा किये गये इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शासन द्वारा उपचार के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था लोगों को राहत देने वाली है। सभी ने एक स्वर में इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
18 को इन स्कूलों में लगेगा शिविर-

यह भी पढ़ें   CG Breaking : लोरमी विधायक धर्मजीत कल BJP में होंगे शामिल, आज लेंगे सदस्यता

आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा पहंुचेगी। सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

इसी प्रकार 21 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट बहुउद्देशीय विद्यालय चिंगराजपारा और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय, 22 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर और शासकीय हाईस्कूल सिंधी कॉलोनी, 23 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तारबहार और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर, 24 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई एवं 25 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लिंगियाडीह में स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्व-सहायता समूहों ने सरकार के फैसले को दी चुनौती

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आश्रम’ की सोनिया ने बिकिनी अवतार से इंटरनेट पर मचाई खलबली, मिनटों में वायरल हुई सिजलिंग फोटो
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : शराब विक्रेताओं पर तखतपुर पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: बीच शहर ATM में तोड़फोड़, सायरन बजा तो डर के मारे भागे चोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending