Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन ने अपनी पहली वर्षगांठ समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं की घोषणा की

Published

on

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन ने अपनी प्रथम वर्षगांठ का जश्न हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी सोनाली मिश्रा (राज्य मिशन प्रबंधक) और मुंगेली जिला जनपद सदस्य अंबालिका साहू ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कुमारी सोनाली मिश्रा ने महिलाओं के शोषण और परेशानियों के समाधान के बारे में बात की और बताया कि महिलाओं को सशक्त क्यों होना चाहिए। वहीं, अंबालिका साहू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने घर गृहस्ती के साथ-साथ खुद के लिए सशक्त होने का प्रोत्साहन दिया।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना था। फाउंडेशन ने इस अवसर पर “पीरियड्स केयर योजना” और “वंदनीय गृह लक्ष्मी योजना” का शुभारंभ किया, जिसका लक्ष्य अगले 5 वर्षों में महिलाओं और लड़कियों को सहयोग प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें   अब ऐसी दिखनी लगी सलमान खान की हीरोइन, Ayesha Takia

कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्याओं ने अपने अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया, और सभी उपस्थित सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्थान के ट्रस्टी सदस्य कपिल साहू, कांता प्रसाद, सरिता पटेल, और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थापक त्रिभुवन कुमार साहू ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सराहना व्यक्त की और भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया।

हम अपने दूसरे वर्ष के लिए उत्साहित हैं और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जख्मी हालत में भी कड़ी मेहनत करते दिखे Vicky Kaushal, चेहरे पर दिखी तकलीफ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खुशखबरी जनधन खाते में ₹2000 की राशि आने हुए शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सांसद अरुण साव बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending