Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 जुआरी गिरफ्तार, 9130 रुपये की नकदी जब्त

Published

on

Raipur Police Raid | Chhattisgarh Raipur Police Arrested 18 Gamblers In  Tilda, Rs 14.5 Laks Recovered | जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने छापा  मारकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 14

बिलासपुर (छ.ग.) – थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी, जिसमें कुल 18 जुआरी पकड़े गए और उनके पास से कुल 9130 रुपये की नकदी जब्त की गई।

घटनाओं का विवरण:

भोंदलापारा रतनपुर फड़ से संतोष पटेल, आशराम गोंड़, राहुल पटेल, दिलीप गोंड़ से कुल 1920 रुपये बरामद हुए।

ग्राम कलमीटार बाजार चौक फड़ से मिथलेश कुमार महिलांगे, अजय कुमार प्रजापति, रामभगत रजक, रोशन निर्मलकर से कुल 2500 रुपये बरामद किए गए।

ग्राम कलमीटार नवातालाब फड़ से प्रमोद यादव, दुर्गेश निर्मलकर, राजेन्द्र जायसवाल, विजय धीवर से कुल 2910 रुपये जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर होगी केंद्रित

चिकनी घटियापारा रतनपुर फड़ से रामलखन कश्यप, सोम पाटले, शुभम कश्यप, दीपक कुमार कश्यप, रवि यादव, राहूल पाटले से कुल 1800 रुपये बरामद किए गए।

इन चारों स्थानों से कुल 9130 रुपये की नकदी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम का विशेष योगदान: इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक लेखपाल खुसरो, शशीकांत कौशिक, संजय यादव, सुनील कोरी, हितेन्द्र लोनिया, महेन्द्र नेताम, गोविंदा जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

पुलिस का संदेश: थाना रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस तरह के कृत्यों में शामिल लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर होगी केंद्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, MMI में कराया गया भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डेयरी संचालक स्किम्मड पाउडर से दही बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया, डेयरी मे घरेलू सिलेंडर का कर रहा था उपयोग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending