Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का हुआ समापन

Published

on

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने की मेजबानी

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 13 वीं अखिल भारतीय रेसुब बैंड प्रतियोगिता के संयोजन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को दिये जाने पर बिलासपुर मंडल द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 15 क्षेत्रीय रेलों, जे.आर.आर.पी.एफ. एकेडमी लखनऊ एवं रे.सु.वि.बल के कुल 239 बल सदस्य शामिल हुए।

4 नवम्बर सोमवार की शाम अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर थीं। उनके साथ महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप-महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, स्थानीय पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं रायपुर तथा नागपुर रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक महोदया के स्वागत पश्चात बैंड की टीमों ने अपनी धुनों पर बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए मार्च पास्ट कर अपनी प्रतिभा का अनुपम प्रर्दशन किया।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के निर्णय की घोषणा करते हुए विजेता तथा उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कड़ी में बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेलवे सुरक्षा विशेष बल,नई दिल्ली,द्वितीय स्थान दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद तथा तृतीय स्थान दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर ने प्राप्त किया। बिगुल प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली तथा तृतीय स्थान उत्तर रेलवे, नई दिल्ली ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में चयनित टीम 16 नवंबर 2024 को दीमापुर,नागालैंड मे असम राइफल्स द्वारा आयोजित होने वाली 25 वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2024 में रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से भाग लेगी।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल...

महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विभिन्न क्षेत्रीय रेलों से आए बैंड के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा के पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, प्रतियोगियों एवं उपस्थित अन्य लोगों हेतु बडा खाना का आयोजन किया गया।

एन.ई. इंस्टीट्यूट मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ कर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिह तोमर द्वारा सभी प्रतियोगियों का स्वागत एवं मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन पश्चात प्रतियोगिता के आरंभ की घोषणा की गई।दिनांक 2 एवं 3 नवम्बर को 13 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों को बुलाया गया था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुरजपुर: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत मामले में रेंजर समेत 3 लोगों पर गिरी गाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: झपटमारी मामले में तोरवा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर की त्वरित कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुरजपुर: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत मामले में रेंजर समेत 3 लोगों पर गिरी गाज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending