Connect with us

छत्तीसगढ़

सगे भाईयों की तरह है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का प्रेम’, राज्योत्सव में बोले CM विष्णुदेव साय

Published

on

CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh and MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh and MP: छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा 3 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम का शुभांरभ किया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा चलाई जा रही, जनहितैषी योजनाओं और नक्सली आतंक के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान की सफलता की तारीफ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को तेजी रफ्तार के साथ विकास की रास्ते पर आगे बढ़ रहे है।

यह भी पढ़ें   Kondagaon Crime: इंटरनेट पर सर्च किए मर्डर के तरीके, प्रेमिका से शादी का वादा कर किया रेप, फिर उतारा मौत के घाट

डबल इंजन की सरकार के साथ विकास

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ से नक्सलियों की समाप्ति की काम तेजी हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, यह सम्मान ऐसे ही हासिल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अपनी सहजता-सरलता के लिए, अपने धान के कटोरे के लिए और अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए छत्तीसगढ़ के लोग पहचाने जाते हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि साय सरकार में रायपुर से बस्तर तक विकास का नया आयाम स्थापित हो रहा है। राज्य में डबल इंजन की सरकार बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

सगे भाईयों की तरह है दोनों राज्यों का प्रेम

सीएम विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज राज्योत्सव के शुभारंभ के लिए मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रेम सगे भाईयों की तरह है। दोनों राज्यों की स्थापना दिवस एक ही दिन है। उन्होंने सीएम मोहन यादव को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य तेजी के साथ विकास कर रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Kondagaon Crime: इंटरनेट पर सर्च किए मर्डर के तरीके, प्रेमिका से शादी का वादा कर किया रेप, फिर उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Kondagaon Crime: इंटरनेट पर सर्च किए मर्डर के तरीके, प्रेमिका से शादी का वादा कर किया रेप, फिर उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तिफरा फ्लाई ओवर... नौ दिन चले ढाई कोस की चाल, करोड़ो खर्च पर हाल बेहाल: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending