Connect with us

छत्तीसगढ़

अभिनव विवेचना से हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Published

on

गवाह की कमी की आशंका पर पुलिस कर्मचारी को बनाया गवाह, न्यायालय ने आरोपी को दंडित किया।

पुलिस कर्मचारी के बयान को तब तक संदेहास्पद नहीं माना जा सकता, जब तक कोई ठोस कारण न हो।

जिला कोरबा के थाना लेमरू में जुलाई 2023 में घटित दो हत्या के मामलों में माननीय न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में, प्रत्यक्षदर्शी गवाह आरोपी के रिश्तेदार होने के कारण अपने बयान से मुकर गए, जिसके चलते विवेचना अधिकारी ने टीम में शामिल आरक्षक को मेमोरेंडम, जप्ती और गिरफ्तारी का गवाह बनाया।

यह भी पढ़ें   CG: भाई ही निकला बहन का हत्यारा, इस वजह से उतार दिया था मौत के घाट...

पुलिस आरक्षक के बयान पर न्यायालय ने कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आरोपियों को सजा दी। विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू ने इस केस में एक नवाचार करते हुए पुलिस कर्मचारी को गवाह बनाया, जिससे साक्ष्य में मजबूती आई। इस तकनीक से गंभीर मामलों में दोषियों के सजा से बचने की संभावना कम होती है।

यदि पुलिस अधिकारी इसी प्रकार की अभिनव विवेचना पद्धति अपनाएं, तो गंभीर मामलों के अपराधियों का सजा से बच पाना असंभव होगा। इस प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा की गई, जो वर्तमान में थाना सरकंडा में पदस्थ हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: अडानी पावर प्लांट भंडार का फ्लाई एश नदी में बहाया जा रहा, पर्यावरण पर गंभीर खतरा, लाखों जिंदगियों से हो रहा खिलवाड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कालीचरण की गिरफ्तारी के लिए सीएम बघेल ने पुलिस को दी बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संयुक्त कलेक्टर अरूण कुमार खलखो होंगे परीक्षा शाखा के प्रभारी अधिकारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending