Connect with us

बिलासपुर

महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद

Published

on

पायल की चमक बढ़ा रहे सुंदरता

बिलासपुर, : सभी को पता है कि महिलाओं के लिए गहना कितना प्रिय होता है। गरीब, अमीर सबकी इसके प्रति समान रूप से लगाव होता है। अमीर महिलाएं जहां संसाधनों से लैस होती हैं। वे जब चाहें , आसानी से कोई भी मनपसंद चीज खरीद लेती हैं। लेकिन गरीब महिलाओं का नसीब ऐसा नहीं होता है । रोजी – रोटी की जुगाड़ में ही उनकी सारी कमाई खर्च हो जाती है। उनकी ख्वाहिश अधूरी रह जाती है।

ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना लेकर आए जो कि गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उनके गहने सहित सभी तरह की चाहत पूरी हो रही है। वंदन योजना की राशि बचाकर संतोषी मोहले ने अपने लिए चांदी से बना एक जोड़ा पायल खरीदा है। बेलगहना इलाके की रहने वाली संतोषी इस दिवाली में 8 हजार रुपए की पायल खरीद कर अपनी दबी हुई इच्छा को साकार किया है। संतोषी कहती है कि बेहतर भविष्य और काम की खोज में पति के साथ तीन साल पहले बिलासपुर आ गए। धुरीपारा में किराए की मकान में रहते हैं। चौक चौराहों में साग भाजी और मौसमी फल मैं बेचती हूं।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : Income Tax ने रायपुर में छापामारी की, हवाला के पैसों की मिली खुफिया रिपोर्ट

पति एक पुराना ऑटो चलाते हैं। कमाई इतनी नहीं कि हम अपना हर शौक पूरा कर सकें। फिर भी मैं अपने पति को पायल व गहना खरीदने बार – बार कहती रहती थी। हालत देखकर मन मसोस कर रह जाती। लेकिन विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से मेरी दबी हुई आशा फिर उछाल मारने लगी। लगने लगा कि अबकी बार सपना पूर्ण होकर रहेगा। हर माह मिलने वाली 1-1 हजार की रकम बैंक खाते में जमा होने लगा।

जब 8 हजार पूरे हो गए तो इस दिवाली के अवसर पर चांदी का पायल खरीद लाई। अब मेरे पैर सूने नहीं बल्कि पायल की चमक इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आगे और बचत कर राशि से कुछ बड़ा काम करूंगी। मेरी दबी हुई इच्छा को सायं सायं पूरी करने में मददगार विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद और आशीर्वाद।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आज किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए 1522 करोड़ रूपए

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: अडानी पावर प्लांट भंडार का फ्लाई एश नदी में बहाया जा रहा, पर्यावरण पर गंभीर खतरा, लाखों जिंदगियों से हो रहा खिलवाड़

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से परंपरागत कारीगरों के हुनर को मिल रहा सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending