छत्तीसगढ़
Raipur News: सुप्रिया सुले और Bitcoin Scam का कनेक्शन? ईडी की जांच तेज
रायपुर: Bitcoin Scam महाराष्ट्र के बिटकॉइन घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत तेज हो गई है। गौरव मेहता के रायपुर कनेक्शन के बाद उसके आवास पर ईडी और सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।
रायपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच बिटकॉइन घोटाला सामने आया है। इस बिटकॉइन घोटाले के तार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़े हैं। ईडी और सीबीआई की टीम गौरव मेहता के राजधानी रायपुर स्थिति आवास पर कार्रवाई कर रही है। गौरव मेहता के घर पर 26 घंटों से ईडी की कार्रवाई हो रही है। बिटकॉइन घोटाले के मामले में ईडी की टीम गौरव मेहता के भाई अक्षय मेहता से भी पूछताछ कर रही है। आइए जानते हैं इस घोटाले में गौरव मेहता का नाम कैसे आया और कौन है गौरव महेता।
कौन है गौरव मेहता
जानकारी के अनुसार, गौरव महेता ने रायपुर के होली क्रॉस कापा स्कूल में अपनी पढ़ाई की है। रायपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से उसके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है। साल 2010 से वह क्रिप्टोकरेंसी पर काम कर रहा है। गौरव खुद को बतौर साइबर एक्सपर्ट बताता है। गौरव के बारे में कहा जाता है कि वह क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन फ्रॉड को लेकर लोगों को सेमिनार के माध्यम से जानकारी देता था।
गौरव मेहता खुद को ऑडिटर बताता है। सोशल मीडिया में खुद को बताया है इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट का फॉरेंसिक का ऑडिटर बताता है। Catax के अलावा गौरव मेहता की 6 और कंपनी का खुलासा हुआ है। गौरव ने 2016 में ब्लॉक चेन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी। गौरव मेहता के साथ उसका भाई अक्षय मेहता और उसके दोस्त कंपनी के निदेशक हैं। कोलकाता में स्पंज आयरन और मुंबई की ब्रोकरेज कंपनी समेत 6 कंपनी में खुद को पार्टनर और निदेशक बनाता है। रायपुर के पचपेड़ी नाका के अरिहंत कॉम्प्लेक्स में उसकी कंपनी ब्लॉक चेन कंपनी का ऑफिस भी है।
सुप्रिया सुले से क्या कनेक्शन
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि पूर्व IPS ऑफिसर रवींद्र नाथ पाटिल ने दावा किया है कि जेल जाने पर साइबर एक्सपर्ट गौरव मेहता ने गवाही दी थी कि इस केस में गौरव की भूमिका थी। उसने बताया था कि बिटकॉइन का असली वॉयलेट उन्हीं के पास है और उसके पास एक लेयर है। जिसमें नेता सुप्रिया सुले के अलावा नाना पटोले भी शामिल है। एक ऑडियो क्लिक वायरल हो रही है है जिसमें पैसों का उपयोग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कराने को लेकर दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह आवाज सुप्रिया सुले की है। ऑडियो में दुबई जाकर कैश लाने की बात कही जा रही है।
20 नवंबर को छापा मारने पहुंची थी टीम
गौरव मेहता के रायपुर स्थिति आवास पर ईडी और सीबीआई की टीम बुधवार दोपहर छापेमारी करने पहुंची थी। गौरव मेहता के आवास पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी की जानकारी सामने आते ही राज्य की सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आरोप लगाया है कि भूपेश बघेल के भी गौरव मेहता के साथ कनेक्शन हैं। उन्हें इस मामले से जनता को सच्चाई बतानी चाहिए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized12 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized3 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
