Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, तेजी से मामले निपटाने के दिए निर्देश

Published

on

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, तेजी से मामले निपटाने के दिए निर्देश

31 मार्च तक आंगनबाड़ी के सभी डेढ़ लाख बच्चों को मिलेगा प्रमाण पत्र

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनहानि के बरसों से लंबित प्रकरणों का निराकरण कर एक सप्ताह में अंतिम स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। विदित हो कि लगभग 75 मामले तहसील एवं एसडीएम ऑफिस में विभिन्न कारणों से सालों से लंबित पड़े हैं।

उन्होंने बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के जाति सहित अन्य प्रमाण पत्रों के बनाने की कार्य-योजना पर चर्चा कर निर्देश दिए। चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 तक सबको 4 प्रकार के प्रमाण पत्र शतप्रतिशत उपलब्ध कराने को कहा है। लगभग डेढ़ लाख शून्य से छह साल तक के बच्चे लगभग 2 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज हैं। सबकों लेमिनेशन कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा ताकि लम्बे समय तक सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें   Bank Holidays In February 2024 : फरवरी में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़े छुट्टियों की लिस्ट

कलेक्टर ने एजेन्डा के अनुरूप राजस्व से संबंधित एक-एक मामले की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले माह की तुलना में आई प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए वर्तमान गति को बनाए रखने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों से कहा कि जो आदेश आपके द्वारा जारी किया जाता है, उसका पालन हो, यह सुनिश्चित करना भी आपकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि वन पट्टाधारी किसान की मौत होने पर उनके वारिसानों के नाम पर भूमि का नामांतरण किया जा सकता है। छोट-बड़े झाड़ के जंगल के लिए राजस्व विभाग और वनभूमि में नामांतकरण का अधिकार वन विभाग को है। कलेक्टर ने बैठक में विवादित एवं अविवादिज नामांतरण एवं बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, भूनक्शा अपडेट, डिजिटल हस्ताक्षर खसरे, स्वामित्व योजना, अधिकार अभिलेख, जिओ रिफ्रेशिंग आदि की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: झूठे दहेज प्रताड़ना के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी किया

कलेक्टर ने बैठक में धान खरीदी की सतत् निगरानी करते रहने के निर्देश दिए। एसडीएम हर दिन किसी बड़े धान खरीदी केन्द्रों का दौरा करें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक 90 हजार मीटरिक टन धान की आवक हो चुकी है। आवक लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर ने कोचियों और दलालों पर नजर रख और तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 200 करोड़ की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 200 करोड़ की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: झूठे दहेज प्रताड़ना के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी किया

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   CG Crime: नाबालिग को बनाया शिकार, शराब पिलाकर की...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending