Connect with us

छत्तीसगढ़

बीजापुर में IED ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Published

on

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा गांव के पास IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल दोनो जवान डीआरजी के बताए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि, नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया है। नक्सलियों के द्वारा प्लांटेड प्रेशर IED की चपेट में डीआरजी के दो जवान आए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों के नाम आरक्षक मंगलू कुड़ियम, योगेश्वर शोरी हैं। ब्लास्ट की घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थानांतर्गत मुनगा गांव के पास हुई है।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे में फेरबदल : अब बिलासपुर नहीं रायपुर में उतर कर कोरबा जाएंगे अमित शाह

इससे पहले नक्सलियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था।

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र सोमनपल्ली गांव में वारदात

दरअसल, यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बीती रात घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: ASI की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, एसपी ने किया सस्पेंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धनतेरस से चार दिन पहले बरसेगा धन, गुरु-पुष्य नक्षत्र में बने शुभ संयोग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update : प्रदेश में जल्द बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में गिरावट जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending