छत्तीसगढ़
CG News: नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े
रायपुर: नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिसको लेकर 189 नगरीय निकाय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
इससे पहले भी कर चुके हैं हड़ताल
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है।
नगरीय निकाय के अधिकारी नहीं कर रहे आदेश का पालन
प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों में एक से तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस बारे में विभागीय मंत्री अरूण साव ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। राज्य शासन ने 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया है लेकिन निकायों के अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए 184 नगरीय निकाय कर्मचारियों ने 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है।
ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
- नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए।
- ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए।
- मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
- 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
- छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized23 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
