Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर निगम और निजी कंपनी के बीच एमओयू

Published

on

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर निगम और निजी कंपनी के बीच एमओयू - Lokswar

जीआईएस आधारित मेकैेनिकल एवं मैन्युअल तरीके से होगी सफाई
बिलासपुर विष्णु देव साय की मौजूदगी में तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम में जीआईएस आधारित मेकैेनाईज़्ाड और मैन्युअल सफाई के लिए नगर निगम और निजी कंपनी लायंस सर्विसेस के बीच एमओयू संपन्न हुआ। नगर निगम की ओर से आयुक्त अमित कुमार एवं कंपनी की ओर कंपनी के सीईओ रोहित भसीन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरूण साव भी उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर नगर निगम की पूर्व सीमा में किए जा रहे सड़क सफाई कार्य विस्तारित करते हुए नगर निगम बिलासपुर की सीमा में शामिल बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के सफाई कार्य हेतु जीआईएस आधारित मेकैनिकल एवं मैन्युअल स्वीपिंग कार्य हेतु 476.27 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत नगर निगम सीमा के सभी हाईवे की मशीन से सफाई की जाएगी एवं आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों की मैन्युअल सड़क सफाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP ने उठाए सवाल…

इस योजना के क्रियान्वयन से नगर निगम की सीमा में शामिल बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायत, 2 नगर पंचायत एवं 1 नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को सफाई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। साथ ही 800 नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस योजना के क्रियान्वयन से स्वच़्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महतारियों के लिए खुशखबरी : महतारी वंदन योजना के जरिए हर महीने पहली तारीख को आएगा पैसा, सीएम ने सभा में किया ऐलान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले 114 नए पॉजिटिव मरीज, 188 हुए स्वस्थ, यहाँ देखें जिलेवार मरीजों का आकड़ा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP ने उठाए सवाल…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending