Connect with us

छत्तीसगढ़

NTPC लारा का 12वां स्थापना दिवस, एसोसिएशन पदाधिकारियों ने केक काटकर मनाई खुशी

Published

on

एनटीपीसी लारा की 12 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ चक्रधर भवन (प्रशासनिक भवन) परिसर में मनाया गया। इस वित्त वर्ष में नवम्बर अंत तक 8049.08 मिलियन यूनिट बिजली बनाया गया है।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के एनटीपीसी लारा की 12 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ चक्रधर भवन (प्रशासनिक भवन) परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराया गया और कर्मचारियों को संबोधित कर लारा स्टेशन की उपलब्धियों पर प्रकास डाला गया।

इस वित्त वर्ष में नवम्बर अंत तक 8049.08 मिलियन यूनिट बिजली बनाया गया है। जो कि, पिछले वित्त वर्ष 23-24 की तुलना में 252.38 मिलियन यूनिट ज्यादा है। नई परियोजना, नई तकनीक और यह प्रदर्शन बेहद सरहनीय है। अनिल कुमार ने कहा कि, वित्त वर्ष की अंत तक लारा स्टेशन एनटीपीसी का 1-नंबर का स्टेशन बनने वाला है। स्टेज-2 का निर्माण कार्य के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि, निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है. उन्होने यह विश्वास जताया कि, यह कार्य भी समय पर पूरा होगा।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को रहेंगे दुर्ग संभाग के दौरे पर, आईजी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एनटीपीसी देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनने जा रहा है

इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा कि, बहुत जल्द एनटीपीसी लारा देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनने जा रहा है। लारा स्टेशन का स्टेज -3 निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदन की अग्रिम पड़ाव पर है। अनुमोदन एवं निर्माण के बाद लारा परियोजना का क्षमता 4800 मेगावाट हो जाए जाएगा और यह देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बन जाएगा। वहीं नैगम सामाजिक दायित्व और सामुदायिक विकास के लिए एनटीपीसी लारा द्वारा रायगढ़, सक्ती एवं जशपुर जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ शहर में नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण, सक्ती जिले में पेय जल की व्यवस्था एवं जशपुर जिला में वनवासी अस्पताल का उन्निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चिटफंड निवेशको की आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, 13 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में काटा गया केक

इस अवसर को यादगार मनाने के लिए रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), सीआईएसएफ के उप कमांडेंट महाविर सिंह, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारियों के उपस्थिति में केक काटा गया और गुब्बारे विमोचन किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में मिले 28 मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मेकअप आर्टिस्टों के लिए सुनहरा मौका: ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन, जीतने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पिता ने जमीन देने से किया इनकार, तो कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर ले ली जान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending