Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: मितानिनों की हड़ताल,दो सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों महिलाएं धरने पर प्रदर्शन करतीं हुईं बैठीं

Published

on

बलौदाबाजार जिले की मितानिन संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले भर की मितानिन शामिल हुई।

बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ मितानिन संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। बलौदाबाजार जिले की मितानिन संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में मितानिन शामिल हुई थी। प्रदर्शनकारी मितानिन संविलियन की मांग को लेकर अड़ी है।

मितानिनों का कहना है कि, सभी मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन किया जाए।हम SHRC, NGO के साथ कार्य नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, पूर्व सरकार ने वादा किया था कि, मितानिन का मानदेय 50% बढ़ाया जाएगा। सरकार अपना वादा भी पूरा नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें   Watch: केपटाउन टेस्ट क्रिकेट के दौरान रोहित शर्मा और कोहली ने दी 'गाली', कहा– ले लेते हैं… मां चुxxx जाए.. Video Viral

संविलियन की मांग कर रहे हैं मितानिन

प्रदर्शन करने वाली मितानिनों ने कहा कि, मितानिन पदाधिकारी 21 सालों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। लेकिन उन्हें अब तक संविलियन से वंचित रखा गया है। 21 सालों के जमीनी अनुभव होने के बाद भी बहुत कम प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति बेस से कार्य लिया जा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करते तब तक हम काम बंद कर हड़ताल जारी रखेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Divorce: 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोडिया पत्नी दिव्या पुनेठा से हुए अलग, शादी के 3 साल बाद किया तलाक का ऐलान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज हुआ मेगा फाइनल, क्वींस क्लब वारियर्स की टीम रही विजेता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending