Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: सड़क निर्माण में लापरवाही, एक्शन में आए मंत्री केदार कश्यप, दिए जांच के निर्देश

Published

on

नारायणपुर जिले के टेमरूगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि, सड़क निर्माण में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के टेमरूगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने एक्शन लेते हुए कारवाई का निर्देश जारी किया है।

दरसअल, अंतागढ रोड़ से टेमरूगांव सड़क lenght 2.5 किलोमीटर पांच साल गारंटी पीरियड में है। कुछ जगह सड़क खराब होने के कारण विभाग के कहने पर ठेकेदार द्वारा सड़क में अपने खर्चे से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत करने वाले ग्रामीणों को ठेकेदार कहता है कि, जिसे जहां जाकर शिकायत करना है, वहां जाकर कर दीजिए।

यह भी पढ़ें   SBI एटीएम मशीन को तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे, CCTV भी निकालकर साथ ले गया था...

मंत्री केदार कश्यप ने मामले का लिया संज्ञान

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री केदार कश्यप से करने के बाद उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को जांच पड़ताल के लिए निर्देशित किया है। जिसके बाद आज सुबह विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण का जायजा लिया।

सड़क निर्माण में करवाया जा रहा सुधार- अधिकारी

इस पूरे मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि, मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य में सुधार करवाया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने 6 दिन में दी 3 हजार 854 करोड़ के विकास-कार्यों की सौगात, हर रोज दो जिलों में नये कार्यों का कर रहे हैं लोकार्पण-भूमिपूजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 66 ट्रेनें, यात्रियों में मची आपाधापी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : वैक्सीन की दोनो डोज लगवा चुके लोग ही गरबा में हो सकेंगे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending