छत्तीसगढ़
साकार हुआ अपने घर का सपना : नक्सल हिंसा पीड़ित अमीरु निशा को मिला पक्का आवास
रायपुर| हर किसी का सपना होता है कि अपना खुद का घर हो, सिर छुपाने के लिए एक पक्की छत हो। हजारों लोगों के अपने घर के इस सपने को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मोर जमीन-मोर मकान योजना साकार कर रही है। इस योजना ने बीजापुर नगर के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी नक्सल पीड़ित अमीरू निशा के अपने पक्के मकान का सपना सच कर दिया है। जिसमें अमीरु अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।
सहायता के जरिये नक्सल हिंसा पीड़ित महिला अमीरु निशा को पक्का आवास मिला है। अमीरु निशा ने बताया कि वर्ष 2006 में उनके पति स्वर्गीय मोहम्मद बेग की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। पति के निधन के बाद उन्हें बहुत कठिनाईयों का सामना किया। उनके कंधों पर अपने पुत्र और दो पुत्रियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी आ गयी। एक पुत्री की उम्र विवाह के लायक होने के कारण उसके विवाह की चिंता थी, वहीं सिर छुपाने के लिए अपना मकान भी नहीं था। एक छोटे कच्चे मकान में वह रहती थीं, जिसमें बारिश के दौरान पानी टपकने की समस्या थी। इस बीच वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बीएलसी घटक में मोर जमीन-मोर मकान की जानकारी उन्हें नगरपालिका परिषद बीजापुर से मिली, तो अपना खुद का मकान बनाने की इच्छा प्रबल हो उठी। नगर पालिका परिषद बीजापुर के अधिकारियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उनकी पूरी मदद की और आवास निर्माण हेतु उनके आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही की।
आर्थिक स्थिति खराब होेने के कारण अमीरू मकान का निर्माण शुरू नहीं कर पा रही थीं। एक साल तक मकान शुरू नहीं होने पर नगरपालिका परिषद बीजापुर की आवास निर्माण टीम ने उन्हें प्रोत्साहित किया। जिससे उन्होंने किसी तरह हितग्राही अंशदान की 78 हजार रुपये जमा कर आवास निर्माण शुरु किया। राज्य सरकार ने भी अमीरु निशा को मकान निर्माण के लिए 2 लाख 26 हजार रुपए की मदद दी। अमरु निशा ने बताया कि मकान बनाने का कार्य जब पूरा हुआ, उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं मकान पूरा होने पर उन्होंने धूमधाम से अपनी छोटी बेटी का विवाह भी कर दिया। अमीरु निशा ने अपने पक्के आवास का सपना साकार करने के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहती हैं कि उनके मकान का सपना सरकार की सहायता से ही साकार हो पाया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
