Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मैं अपने बयान पर कायम’ मंत्री सिंहदेव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बड़ी संख्या में राजधानी पहुंच रहे कार्यकर्ता

Published

on

बलरामपुर विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद अपने ही पार्टी से नाराज चल रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में कांग्रेसी उतर आए हैं।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस रायपुर पहुंच रहे हैं।

ts singhdeo clash: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कांग्रेसी लगातार रायपुर की ओर रुख कर रहे हैं।  सिंहदेव ने सीएम बघेल के साथ मीटिंग के बाद बयान दिया था कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है।  अब मुख्यमंत्री इस पर आज बयान देंगे।

मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव ने विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देना होगा। नोटिस में पूछा गया कि किस आधार पर आपने मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया|

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है।

वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का कार्य शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   JCCJ जल्द ही किसी पार्टी में हो सकती है विलय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का उत्तरप्रदेश दौरा, 5 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending