Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे  समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, छग शासन के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक तीन साल से एक ही जगह पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। अगर किसी को रोकना बहुत जरूरी है तो कारण बताना होगा।

आदेश में लिखा है कि राज्य के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ कतिपय अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान अथवा एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि एवं उनके समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें कार्यालय में संपादित होने वाले सभी प्रकार के कार्यों का कार्यरत रहते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो। इससे वे विभिन्न कार्य प्रक्रियाओं, नियमों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित होते हैं, जिससे उनकी दक्षता, कार्यकुशलता में निरंतर वृद्धि होती है। अतः कर्मचारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यों में सहभागिता एवं प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि उक्त उद्देश्य की प्रभावी रूप से पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अतएव प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता एवं सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा निम्नानुसार निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Gold Silver Price Today : सोना 1,731 रुपए सस्ता, चांदी 190 रुपए महंगी, रायपुर में गोल्ड 1.42 लाख रुपए पार, जानिए अन्य शहरों के रेट्स ?

Published

on

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 6 नवंबर को अलग-अलग रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,731 रुपए गिरकर 1,42,364 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 1.20% की गिरावट रही।

वहीं चांदी का वायदा भाव 190 रुपए बढ़कर 1,84,977 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। इसमें 0.10% की तेजी दर्ज की गई। शनिवार और रविवार को भारतीय सर्राफा बाजार बंद रहते हैं। इसलिए 7 नवंबर को उपलब्ध खुदरा भाव शुक्रवार के कारोबारी रेट के संदर्भ में देखे जा रहे हैं।

रायपुर समेत 15 शहरों में सोने का भाव
7 नवंबर को उपलब्ध शहरवार रेट के मुताबिक, रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,42,550 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,30,671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,740 रुपए और 22 कैरेट की 1,30,845 रुपए रही। इंदौर में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,30,863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,340 रुपए और 22 कैरेट का 1,30,478 रुपए रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,600 रुपए और 22 कैरेट 1,30,717 रुपए पर रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,000 रुपए और 22 कैरेट की 1,31,083 रुपए रही।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कृष्णा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बंद करने से मरीज की मौत, संचालक जितेन्द्र अग्रवाल पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, कलेक्टर एसपी और सिविल लाइन थाने में शिकायत

चांदी का भाव 1.84 लाख रुपए के पार
MCX पर चांदी का वायदा भाव 1,84,977 रुपए प्रति किलो रहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,84,787 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी एक कारोबारी सत्र में चांदी 190 रुपए महंगी हुई। वायदा बाजार और सर्राफा बाजार के भाव में अंतर हो सकता है।

अमेरिका के रोजगार आंकड़ों से सोने पर दबाव
सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका से आए रोजगार के मजबूत आंकड़े रहे। अक्टूबर में अमेरिकी रोजगार में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी हुई और बेरोजगारी दर 4.1% पर आ गई। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने की संभावना बढ़ी।

डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मजबूत होने से सोने पर दबाव आया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने पूरे सप्ताह करीब 5.2% की बढ़त दर्ज की। यह अगस्त के बाद सोने का सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा।

Continue Reading

Uncategorized

Asian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब

Published

on

Asian Champions Trophy 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। मुकाबले में एक समय भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जापान के खिलाफ लगातार चार गोल दागे।

पहले हाफ में जापान ने बनाई बढ़त
फाइनल मुकाबले में जापान ने शुरुआत से ही भारतीय टीम को चुनौती दी। पहले क्वार्टर के 2 मिनट 32 सेकंड में जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस ने पहले हाफ में भारतीय हमलों को रोककर रखा।

यह भी पढ़ें   दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विजयवाड़ा-उप्पलूरु सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा ने दिलाई बराबरी
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 41वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने शानदार मैदानी गोल करते हुए भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने दागे तीन गोल
चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 47वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद 52वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। महज डेढ़ मिनट बाद 53वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।

Continue Reading

Uncategorized

Amit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे

Published

on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। शाह ने राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर तंज कसते हुए कहा कि वे असली संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने भले ही ‘नकली संसद’ आयोजित की हो, लेकिन इससे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होंगी। उन्होंने विपक्ष की ‘वोट बचाओ’ रैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विजयवाड़ा-उप्पलूरु सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

सरदार पटेल और हैदराबाद के भारत में विलय का जिक्र
हैदराबाद के इतिहास का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि पटेल ने निजाम के खिलाफ निर्णायक कदम नहीं उठाया होता, तो हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं बन पाता। शाह ने इसे हैदराबाद और तेलंगाना के भारत में एकीकरण का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

EVM और SIR पर विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि मशीनों में गड़बड़ी होती, तो कांग्रेस विभिन्न राज्यों में चुनाव कैसे जीतती? उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों को भी खारिज किया और BJP की चुनावी जीत का श्रेय मतदाताओं को दिया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending