Connect with us

Uncategorized

Gold Silver Price Today: दिल्ली से पटना तक सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें 24K, 22K और 18K Gold Rate

Published

on

Gold Silver Price Today: 30 अगस्त 2026, रविवार को अगर आप सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का भाव जान लें. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई.

MCX पर सोना 1.63% और चांदी 1.66% गिरी (Gold Silver Price Today)
शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 1.63% की गिरावट के साथ ₹1,56,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी की कीमत 1.66% गिरकर ₹2,36,651 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर Gold 3.43% गिरकर 4,504.10 डॉलर प्रति औंस और Silver 4.57% की गिरावट के बाद 66.255 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

IBJA पर 24K Gold का भाव 15,839 रुपये प्रति ग्राम
IBJA के अनुसार 999 शुद्ध यानी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,839 प्रति ग्राम रही. 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,459 प्रति ग्राम, 20 कैरेट ₹14,096 प्रति ग्राम और 18 कैरेट Gold का भाव करीब ₹12,829 प्रति ग्राम रहा. IBJA के रेट और स्थानीय सर्राफा बाजार के रेट में अंतर हो सकता है.

दिल्ली में 24K Gold 15,839 रुपये , 22K 14,520 रुपये
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,839 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,520 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,883 प्रति ग्राम है. इस हिसाब से दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,58,390 होगी.

लखनऊ और मुंबई में 24K Gold 15,824 रुपये (Gold Silver Price Today)
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,824 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,505 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,868 प्रति ग्राम है. मुंबई में भी 24 कैरेट Gold ₹15,824 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,505 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,868 प्रति ग्राम है.

पटना और बैंगलोर में भी लगभग यही भाव
पटना में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,824 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,505 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,868 प्रति ग्राम है. बैंगलोर में भी 24 कैरेट Gold ₹15,824 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,505 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,868 प्रति ग्राम है.

चेन्नई में 18K Gold 12,275 रुपये प्रति ग्राम (Gold Silver Price Today)
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,824 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,505 प्रति ग्राम और 18 कैरेट Gold ₹12,275 प्रति ग्राम है. दिए गए शहरों में 18 कैरेट सोने का भाव चेन्नई में सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़ें   अजब गजब: पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी से झूम उठे सरदार जी! किया जबरदस्त भांगड़ा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

अगले 24 घंटे काफी अहम… छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published

on

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ऐतिहासिकपुस्तकें और दस्तावेज़ खोजना

इन 10 जिलों में ज्यादा सतर्कता की जरूरत
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें   नशे और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी, पिछले 2 दिनों में 25 आरोपियों से 180 लीटर अवैध शराब जप्त

निचले इलाकों में जलभराव का खतरा
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे इन 10 जिलों के लिए महत्वपूर्ण बताए गए हैं।

Continue Reading

Uncategorized

छत को बिजलीघर बनाकर उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जादाता’: CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेज हो रही सौर क्रांति, PM सूर्यघर योजना से 5 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य

Published

on

घर के मासिक बजट को बिगाड़ने वाला बिजली का बिल और हर महीने मीटर की रीडिंग के साथ बढ़ते बिल का हिसाब परिवारों के लिए गहन चिंता का विषय हुआ करता था, मगर आज वही तस्वीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ के हजारों घरों की छतों पर सूरज की रोशनी बिजली में परिवर्तित हो रही है। कल तक बिजली के उपभोक्ता रहे परिवार आज खुद ‘ऊर्जादाता’ बनने की दिशा में अग्रसर हैं। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आकार पा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ इस बदलाव को नई रफ्तार दे रहा है।

सूरज की रोशनी से बिखर रही आत्मनिर्भरता की रोशनी


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की मूल भावना जितनी सरल है, उसका प्रभाव उतना ही व्यापक है। सरल सा संदेश है- अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए, सूर्य की ऊर्जा से विद्युत पैदा कीजिए और अपने बिजली खर्च को कम कीजिए। इस योजना के लिए पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से पहले की तुलना में काफी किफायती हुआ है रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह नागरिक को केवल सरकारी सहायता का लाभार्थी बनाने के साथ ही साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देती है। देश के प्रधानमंत्री की इस सोच को बल देती छत्तीसगढ़ के मुखिया की सोच विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर ब्रेकिंग : 50 क्विंटल अवैध धान जब्त

CM साय की विकास दृष्टि में काफी महत्व रखता है राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता

गांव के गरीब, किसान और आम परिवारों के जीवन में प्रत्यक्ष रूप से राहत पहुंचाने वाली योजनाओं में एक है प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना। इस योजना को छत्तीसगढ़ में गति देना प्रदेश के मुख्यमंत्री की विकास दृष्टि का अहम हिस्सा है। राज्य के जन नायक ‘विष्णु देव साय’ के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि विकास की सुखदाई हवा से सिर्फ बड़े शहर ही लाभान्वित न रहें, बल्कि सुख का यह झोंका गांव-गांव तक पहुंचे। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की गांव-गांव तक पहुंच, इसी सोच को साकार करती है। इस योजना से लाभान्वित परिवार बिजली के खर्च को कम करते हुए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को बढ़ा रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं। इस एक योजना के कई फायदे हैं, बचत भी, स्वच्छ ऊर्जा भी और आत्मनिर्भरता भी।

छत्तीसगढ़ में मिल रहा सब्सिडी का मजबूत सहारा

छत्तीसगढ़ के उपभोक्ता इस योजना से केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस अतिरिक्त लाभ के चलते रूफटॉप सोलर अपनाने की राह आम परिवारों के लिए अधिक आसान हो गई है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर केंद्र की ओर से 30 हजार रुपये और राज्य की ओर से 15 हजार रुपये की सब्सिडी, कुल मिलाकर 45 हजार रुपये का लाभ मिलता है। दो किलोवाट पर केंद्र की ओर से 60 हजार रुपये और राज्य की तरफ से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलाकर कुल 90 हजार रुपये का लाभ उपलब्ध है। तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर केंद्र की अधिकतम सब्सिडी 78 हजार रुपये और राज्य की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी से अधिकतम कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। मिलने वाली यह आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को मध्यमवर्गीय, ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए खासा आकर्षक बनाती है। बैंक ऋण और आसान EMI जैसी सुविधाएं भी सोलर प्लांट लगाने की आरंभिक लागत को वहन करने में सहायक साबित हो रही हैं। भौगोलिकनक्शा खोजना

बिजली बिल शून्य हुआ तो बदल गई सोच
गरियाबंद जैसे प्रदेश के कई क्षेत्रों से सामने आ रही उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि सौर ऊर्जा तकनीक के साथ घरेलू अर्थव्यवस्था में भी बदलाव का माध्यम बन रही है।

हर महीने बिजली बिल की चिंता में डूबे रहने वाले परिवार अब अपनी छत पर बिजली पैदा कर रहे हैं। इस योजना से जुड़े कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य तक जा पहुंचा है। बिजली बिल से बचने वाली रकम का उपयोग उपभोक्ता परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, घरेलू जरूरतों या अन्य जरूरी कामों में कर रहा है। छत पर लगा सोलर पैनल बिजली पैदा करने के साथ परिवार के बजट में भी नई जगह बना रहा है।

Continue Reading

Uncategorized

PM मोदी के जन्मदिन से भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का होगा आगाज, एक महीने तक प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एक महीने तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. छत्तीसगढ़ में अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रदेश में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. सरकारीनीतियां पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने अभियान को लेकर बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा कार्यों के जरिए मनाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों और गतिविधियों का केंद्र गरीबों की सेवा और जनकल्याण रहा है. इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें   छत को बिजलीघर बनाकर उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जादाता’: CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेज हो रही सौर क्रांति, PM सूर्यघर योजना से 5 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य

जिला और मंडल स्तर पर होंगी कार्यशालाएं
यशवंत जैन ने बताया कि अभियान को लेकर 22 अगस्त को दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई थी. इसी के आधार पर अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इसके बाद मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन कर अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियां की जाएंगी. नएस्थान तलाशें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम होगा. इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की माताओं से संवाद, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं समेत कई सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending