Connect with us

Uncategorized

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ पर चर्चा की, युवाओं के इनोवेटिव आइडिया को सराहा

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मंच है, जहां हम देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज पर चर्चा करते हैं. पीएम ने कहा कि मन की बात नए प्रयासों सामने लाने का एक मंच है. आज कई कड़ी में उन्होंने कड़ी में युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने छोटे प्रयासों से बदलाव ला रहे लोगों का उल्लेख करते हुए समाज की भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 137वें ‘मन की बात’ एपिसोड में देशवासियों के इनोवेटिव आइडिया पर चर्चा कर रहे है. इस संबोधन में वह देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है. जिसका लक्ष्य  नशा-मुक्त युवा, नशा-मुक्त भारत है. भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प जरूरी है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 425.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रधानमंत्री ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री की पहल का उल्लेख किया, जिन्होंने इतिहास को तकनीक के जरिए रोचक और सरल बनाने के उद्देश्य से ‘भारत राज्य’ नाम की वेबसाइट तैयार की है. कृष्णा ने वेबसाइट का नाम भी बहुत सिंपल रखा है. इसका नाम WWW.BHARATRAJYA.com है. पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर जाने की अपील की है.  इस वेबसाइट पर किसी भी वर्ष का चयन कर यह जाना जा सकता है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 3 साल बाद मानदेय में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जानिए पूरी अपडेट

Published

on

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी है। राज्य शासन के गृह विभाग ने स्वयंसेवी नगर सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह करने की अनुशंसा की है। प्रस्ताव के मुताबिक, वर्तमान में 19,500 रुपए प्रतिमाह मिलने वाला मूल मानदेय बढ़कर कुल 30,870 रुपए हो जाएगा। इस बदलाव से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियां निभाने वाले नगर सैनिकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इसे गृह विभाग का प्रस्ताव बताया गया है। शासन की अंतिम मंजूरी और इसे लागू करने की तारीख के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 425.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मूल मानदेय 19,500 रुपए, महंगाई भत्ता 11,310 रुपए
प्रस्तावित मानदेय की गणना तीन मदों को मिलाकर की गई है। इसमें मूल मानदेय के साथ महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता शामिल हैं।

मूल मानदेय: 19,500 रुपए प्रतिमाह

महंगाई भत्ता: 58 प्रतिशत के हिसाब से 11,310 रुपए

वर्दी धुलाई भत्ता: 60 रुपए

कुल प्रस्तावित मानदेय: 30,870 रुपए प्रतिमाह

इस हिसाब से नगर सैनिकों को प्रतिदिन करीब 1,029 रुपए के बराबर मानदेय मिलेगा। प्रस्तावित बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों को मिलने की बात कही गई है। इससे उनके परिवारों को भी आर्थिक सहारा मिल सकता है।

Continue Reading

Uncategorized

पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

Published

on

Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (National Police Memorial) पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड में हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

पीएम मोदी ने सोशळ मीडिया एक्स पर लिखा- पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त करने का एक मौका है, जो अक्सर सबसे मुश्किल हालात में भी बहुत कमिटमेंट के साथ काम करते हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : वनांचल के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- कानून और व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराध से निपटने, इमरजेंसी में जवाब देने और नागरिकों की सुरक्षा पक्का करने तक, उनका योगदान बहुत कीमती है। हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी। उनकी हिम्मत, अटूट लगन और सबसे बड़ा बलिदान हमेशा हमारे देश की याद में रहेगा।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर जानकर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाई। शाह ने कहा कि आज हम यहां उन बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने आजादी के समय से लेकर आज तक देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आजादी के बाद के लगभग 8 दशकों में, हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक स्थान पर पहुंच गया है। इस उपलब्धि की नींव में हमारे बहादुर जवानों का बलिदान है। इन बहादुर पुलिस जवानों ने हमारी आंतरिक सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान न दिया होता, तो आज हम कहां खड़े होते।

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगी टक्कर, महिला प्रदर्शनी मैच से होगा आगाज, नोट कर लें डेट

Published

on

Chhattisgarh Hockey League 2026 Schedule: छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए राज्य की पहली आधिकारिक राज्य स्तरीय हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) का पहला सीजन 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में होने वाली इस लीग में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। आज लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

लोगो में छत्तीसगढ़ का नक्शा, शुभंकर है ‘बघवा’

लीग की पहचान को प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से जोड़ने के लिए इसके लोगो और शुभंकर में स्थानीय प्रतीकों को जगह दी गई है। लोगो में छत्तीसगढ़ का नक्शा शामिल है। इसमें केसरिया और हरे रंग के साथ आगे बढ़ती नारंगी रेखा का इस्तेमाल किया गया है, जिसे प्रदेश की प्रगति के प्रतीक के रूप में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   Today’s Special Recipe : घर पर बनाएं साउथ इंडियन डिश को इटेलियन ट्विस्ट देते हुए, जानिए Cheese Dosa बनाने की आसान विधि

महिला प्रदर्शनी मैच से होगा आगाज
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे महिला प्रदर्शनी मैच के साथ होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे उद्घाटन मुकाबले में राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

आयोजित कार्यक्रम के तहत टूर्नामेंट में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण के बाद 31 अक्टूबर को सेमीफाइनल होंगे। पहले सेमीफाइनल में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे स्थान की टीम से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। लीग का फाइनल 1 नवंबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा।

छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगी टक्कर
पहले सीजन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान को सामने रखते हुए छह फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, न्यायधानी नाइट्स, बैलाडीला बुल्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : वनांचल के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात, पढ़ें पूरी खबर

स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे अनुभवी कोच
लीग के जरिए सिर्फ मुकाबले कराने पर ही नहीं, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अनुभवी मुख्य कोचों के साथ छत्तीसगढ़ के सहायक कोचों को जोड़ा गया है। टीमों के कोचिंग स्टाफ और मैनेजरों की सूची इस प्रकार है:

राजधानी रॉयल्स: मुख्य कोच अजितेश रॉय, सहायक कोच रश्मि संध्या एक्का और टीम मैनेजर अनीस अहमद।

न्यायधानी नाइट्स: मुख्य कोच रजनीश मिश्रा, सहायक कोच मृणाल चौबे और टीम मैनेजर गोपेश्वर कहारा।

बैलाडीला बुल्स: मुख्य कोच एमडी रियाज़, सहायक कोच राकेश टोप्पो और टीम मैनेजर जहांगीर खान।

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: मुख्य कोच अजय कुमार, सहायक कोच अनुराज श्रीवास्तव और टीम मैनेजर योगेश द्विवेदी।

चक्रधर चैंपियंस: मुख्य कोच देवेश चौहान, सहायक कोच रवि पारीक और टीम मैनेजर धनीराम यादव।

मैनपाट टाइटन्स: मुख्य कोच राजिंदर सिंह जूनियर, सहायक कोच अमिताभ मानिकपुरी और टीम मैनेजर दीपेश चौबे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending