छत्तीसगढ़
धमतरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को
धमतरी| जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 11 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी द्वारा विकासखण्डवार उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इस संबंध में बताया गया है कि जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड व नगरी विकासखण्ड में कुल 31 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 7096 पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा में धमतरी विकासखण्ड के 1728 परीक्षार्थी, कुरूद के 2268, मगरलोड के 1315 तथा नगरी विकासखण्ड के 1785 पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें धमतरी तथा कुरूद विकासखण्ड में 09-09, मगरलोड में 05 तथा नगरी विकासखण्ड में 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
धमतरी तहसील में गठित उड़नदस्ता में तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार कुणाल सरवैया, विनोद साहू और आकांक्षा साहू शामिल हैं जिनके द्वारा परीक्षा केन्द्र एक से 09 की निगरानी की जाएगी। इसी तरह कुरूद तहसील के परीक्षा केन्द्र क्रमांक एक ने 09 के लिए प्रभारी तहसीलदार कुरूद निवेश कोरेटी, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा व चंद्रकुमार साहू को शामिल किया गया है। मगरलोड तहसील के केन्द्र क्रमांक एक से 05 की निगरानी एवं व्यवस्थापन के लिए मगरलोड तहसीलदार हेमलता डहरिया और नायब तहसीलदार रमेश कुमार मंडावी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि नगरी तहसील में स्थित परीक्षा केन्द्र क्रमांक एक से 08 के लिए नगरी तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु, नायब तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम और मुकेश कुमार गजेन्द्र को परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized2 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized2 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized5 hours ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
