Connect with us

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात अधिकारियों के कार्य की समीक्षा बैठक ली

Published

on


बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर दीपक झा द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लयातायात) रोहित बघेल की उपस्थिति में यातायात की पांचो थाना यातायात लिंक रोड , यातायात कोतवाली, यातायात सरकंडा यातायात, मंगला ,तिफरा की कार्य समीक्षा बैठक ली।


इसके पूर्व गत माह में उन्होंने यातायात के अधिकारियों की बैठक एवं समस्त यातायात बल की ब्रीफिंग के दौरान यातायात व्यवस्था के सुधार एवं संचालन हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए थे,आज की इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व की बैठक के एजेंडा बिंदुओं की जानकारी यातायात थाना प्रभारियों से ली गई।साथ ही पूर्व से चिन्हित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अघतन कार्य प्रगति एवं उनमें होने वाली दिक्कतों की जानकारी लेते हुए, उन्हें कार्यों के निष्पादन हेतु सरल रूप से जानकारी दी गई । आज के बैठक में निम्नानुसार बिंदुओं पर चर्चा के साथ आगामी बैठक पूर्व उन्हें पूर्व किए जाने हेतु पांचो यात्रा थानों को लक्ष्य दिया गया। जिनमें अतिशीघ्र शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर यलो लाइन, स्टाप लाइन एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग निगम प्रशासन से समन्वय कर के बनवाए जाएं , इस संबंध में पत्राचार किया गया है ।


पूर्व से चिन्हित पार्किंग स्थलों पर सूचनात्मक बोर्ड लगवाए जाने के साथ पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। ऐसे व्यवसायिक परिसर होटल, मार्केट आदि जिनमें बेसमेंट की सुविधा है किंतु पार्किंग व्यवस्था नहीं कराए जाने से वाहन व्यवसायिक परिसर के सामने खड़ी की जाती है, उनकी सूची लेकर थाना प्रभारी द्वारा उनकी मीटिंग लेकर निजी सुरक्षा गार्ड के माध्यम से बेसमेंट पार्किंग कराई जावे,उन्होंने यातायात प्रभारियों को निगम प्रशासन से समन्वय कर किसी भी व्यवसायिक परिसर के निर्माण कार्य की अनुमति पूर्व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने किया माता कौशल्या धाम चंदखुरी का निरीक्षण

भार प्रतिबंधित वाहनों के शहर प्रवेश स्थल डायवर्सन पॉइंट पर जिसमें मोतीलाल पेट्रोल पंप, तुर्काडीह, मोपका,महमंत में स्थानीय थानों की पुलिस द्वारा डायवर्शन ड्यूटी की समाप्ति के तुरंत बाद यातायात पुलिस की तैनाती स्थलों पर किए जाने तथा कड़ाई से नियमों का पालन कर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने कहा, ताकि पुलिस कि इन स्थानों पर लगातार उपस्थिति हो सके। बाजार परिक्षेत्र गोल बाजार सदर बाजार शनिचरी बाजार में व्यापारी संघ की बैठक लेकर यातायात व्यवस्था में सहयोग ली जावे। एक बार के समझाइस उपरांत यातायात व्यवस्था में सहयोग नहीं करने वालों पर निगम प्रशासन की टीम की उपस्थिति में संयुक्त कार्यवाही की जावे।


इसी प्रकार निगम से स्ट्रीट वेंडर की सूची प्राप्त की जावे तथा इस संबंध में निगम कमिश्नर से यातायात प्रभारी बैठक कर बिना लाइसेंस ठेका व्यवसाय करने वालों पर विधिक एवं प्रावधानिक ही कार्यवाही की जावे।ऑटो सुविधा को व्यवस्थित किए जाने हेतु ऑटो संघ डीजल/पेट्रोल के पदाधिकारियों की बैठक की जावे तथा ऑटो व्यवस्था में सुधार कराए जाने। जिन 12 चौक में यातायात के संचालन हेतु इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल लगाए गए हैं, उनमें निगम प्रशासन से समन्वय कर पूर्व से लगे कैमरे सिस्टम को व्यवस्थित एवं संचालित कराए जाएं, साथ ही सिग्नल प्वाइंटों पर नियम विरुद्ध रेड सिग्नल जंपिंग करने पर प्रतिबंधित संबंधित उल्लंघन कर्ताओं को उनके वाहन रजिस्ट्रेशन के आधार पर वायलेशन नोटिस तामिल कर प्रकरण निराकृत कराए जावे, इस इस संबंध में अति शीघ्र यातायात पुलिस द्वारा तैयारी पूर्ण कर प्रकिया अमल में लाई जावेगी।

यह भी पढ़ें   हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में, जानिए पूरा मामला


अमृत निर्माण कार्य बाद छोड़ दिए जाने वाले गड्ढों के कारणसड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध भी विधिवत कार्यवाही किए जाने एवं आम रास्तों पर भवन निर्माण सामग्री रेती, गिट्टीकी आदि होने पर थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर उन्हें हटाए । नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने हेतु समय-समय पर अभियान चलाकर प्रकरण माननीय न्यायालय से निराकृत कराए जाने, यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता ओ को चिन्हित मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत धाराओं पर मूल लाइसेंस निलंबन की प्रभावी कार्यवाही की जावे ।


उन्होंने प्रति सप्ताह दिए गए निर्देशों के अनुपालन संबंधी कार्य समीक्षा बैठक किए जाने की बात कही है उपरोक्त बिंदुओं पर कार्यवाही करते हुए । आगामी बैठक में समस्त यातायात प्रभारी द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। आज की इस बैठक में निरीक्षक एस0 एक्का, अरविंद किशोर ,बृजलाल भारद्वाज , राकेश चौबे, आर0एमओ सक्सेना सहित रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक उमाशंकर पांडेय उपस्थित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान के तहत कर्रवाई जारी, अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कोरबा जिले में लगभग 104 करोड़ रूपए की लागत के 121 कार्याें का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending