छत्तीसगढ़
बिलासपुर जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, इन लोगो को मिली अहम जिम्मेदारी
बिलासपुर| आज दिनांक 08/08/2021 को बिलासपुर जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक संघ की बैठक छत्तीसगढ़ स्कुल बिलासपुर में आहूत किया गया था जिसमे 26/06/2021 को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ स्कुल में ही प्रदेश स्तर की बैठक सम्पन हुआ था जिसमे सभी जिलों से व्यायाम शिक्षक (एल.बी) के सदस्य उपस्थित हुए थे जिसमे विभिन्न मुद्दों पर विचार रखने के पश्चात हो गया है छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के नये पदाधिकारियों का चुनाव,सर्व सम्मति से किया गया था, और उसके बाद प्रदेश स्तर के आह्वान पर सभी जिलों में व्यायाम शिक्षक संघ के पदाधिकारियो का चुनाव कराने को कहा गया था, जिसके आधार पर बहुत से जिलों में चुनाव सम्पन्न हो चूका है|
वहीँ आज की बैठक मे सर्वसहमति से बिलासपुर जिले के व्यायाम शिक्षक का चुनाव भी आज सम्पन हुवा, जिसमे पूर्व अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ने अपने आपको संयोजक के पद पर रहना स्वीकार कर नये एवम युवा लोगो के कंधो पर प्रमुख पदों की जिम्मेदारी को सौपने की बात रखकर,अपने अगुवाई में बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया, बिलासपुर जिले में सरंक्षक के पद पर सम्मानीय श्री सुशील मिश्रा सर एवम बिलासपुर के जो भी पदेन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी होंगे उन्हें इन पद के लिये रखा गया है|
सयोजक के पद पर :-रितेश सिंह , महेश शर्मा, साजिद खान, सुभाष त्रिपाठी, कृष्णा पटेल, तूलिका सिंह,
अध्यक्ष :- अमित तिवारी
उपाध्यक्ष :- रामकुमार टंडन, सिद्धराम बैसवाड़े, शबाना खान, हिमांशु पुनवा
सचिव :- अख्तर खान
सहसचिव:-धनीराम यादव, ई.सुनील राव, रूखमणी त्रिपाठी, स्वर्णिम शुक्ला, लीना शर्मा, मीनाक्षी पांडेय
कोषाध्यक्ष :- अमित मिश्रा
सगठन सचिव :- किताब सिंह पैकरा, किरण निषाद,दिलीप कमलेश, अजय त्रिपाठी
सह सगठन सचिव :- अश्वनी निर्मलकर, वॉटर पन्ना,नेल्शन मिंज, रितेश यादव
प्रचार सचिव:- सदन सिंह पैकरा, प्रमोद धीवर
मिडिया प्रभारी व प्रवक्ता :- विजय रत्नाकर, राकेश बाटवे
कार्यकारणी में :-सुयश दुबे, निशा दुबे, निल लता राठौर, दिल मोहन, सुलोचना भारद्वाज, आदि व्यायाम शिक्षको का निर्वाचित कर पूर्व पदाधिकारियों ने संघ की जिम्मेदारी और जवाबदारी का दाईत्व युवाओ के कंधो पर सौप कर बड़ा हर्ष महसूस करते हुए सभी को बधाई देते हुए शुभकामनाये दी, उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी राकेश बाटवे ने दी हैं|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
