छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : अब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेंगी कक्षा 11वीं और 12वीं की पुस्तकें, टीबीसी डिपो से पुस्तकें प्राप्त करने पर 15 प्रतिशत की छूट
रायपुर| छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 11वीं और 12वीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पाठ्य पुस्तकें राज्य के सभी विद्यालयों, अभिभावक, विद्यार्थियों और अन्य को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डारों से सीधे क्रय करने पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पुस्तकें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भण्डार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर आर्डर करके ऑनलाइन भुगतान कर डिपो से पुस्तकें प्राप्त की जा सकेगी। पुस्तकें पाठ्यपुस्तक निगम में पंजीकृत दुकानदारों की दुकान से भी क्रय की जा सकेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके अधीन आने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को पाठ्यपुस्तक द्वारा मुद्रित पाठ्य पुस्तकों के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन संपादित कराने हेतु निर्देशित किया है।
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा विद्यालयों, अभिभावक, विद्यार्थियों और अन्य को ऑनलाईन घर पहुंच सेवा प्रदाय की जा रही है। एनसीईआरटी की कक्षा 11वीं और 12वीं की मुद्रित पाठ्यपुस्तकों का ऑनलाइन क्रय छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट टीबीसी डॉट सीजीडॉट एनआईसी डॉट इन (www.tbc.cg.nic.in) पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करते ही वेबसाइट में लाल रंग के बॉक्स में ’बाय बुक्स ऑनलाइन’ का आप्शन आएगा। उसे क्लिक करते ही एक आर्डर फार्म खुलेगा जिसे सावधानीपूर्वक भरना होगा। फार्म में इच्छुक व्यक्तियों को अपना पूरा नाम, डाक का पूरा पता, मोबाइल नम्बर और अपनी आवश्यकता की पुस्तकों के नाम एवं संख्या (जो पहले से ही कीमत के साथ अंकित हैं) भरने होंगे। सभी जानकारी पूर्ण करने के उपरांत डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम आदि के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। निगम द्वारा अनुमोदन उपरान्त पुस्तकें 7-8 दिन में डाक के पते पर भेजी जाएंगी। यदि ऑनलाइन आर्डर करते समय कोई असुविधा हो तो छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाईन नम्बर 93003-93199 या 94255-10660 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आर्डर करने पर डाक खर्च की छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
