Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, सीएम के साथ वर्चुअल बैठक के बाद बोले PCC चीफ मोहन मरकाम

Published

on

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के कांग्रेस सांसद, विधायकों और जन प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें संक्रमण, लॉकडाउन और वैक्सीनेशन सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी जिलों का रिपोर्ट कार्ड लिया गया। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कहा है ​कि अगर देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा तो संभव है छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए।

बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने सीएम भूपेश बघेल और भाजपा नेताओं की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि BJP झूठ की राजनीति कर रही है। CM ने 12 तारीख को वर्चुअल बैठक के लिए वक्त दिया था। देश में कोरोना बढ़ने के लिए PM मोदी अमित शाह जिम्मेदार हैं। लाखों की रैलियां करते रहे, कुंभ कराते रहे। देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा, तो छत्तीसगढ़ में संभव है कि इसे बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : सड़क हादसे में युवक की मौत, घर के बाहर बैठी युवती को माजदा ने चपेट में लिया, परिजनों में पसरा मातम

उन्होंने बताया कि रायगढ़, जांजगीर जिलों में अधिक संक्रमित मिलने की जानकारी मिली है, वहां व्यवस्था की जा रहा है। APL कार्डधारियों को बड़े शहरों में वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने के सुझाव मिले हैं, जिस पर विचार किया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से कैसे लड़े इस पर चर्चा हुई है, हर जिले की रिपोर्ट ली गई है। कई अहम बिंदु सरकार के संज्ञान में लाए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में हालात सुधर रहे हैं, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर की स्थिति सुधरी है। आंध्रप्रदेश को लेकर कहा जाता था कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा है, लेकिन वहां भी ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ देश के 9 राज्यों को ऑक्सीजन दे रही है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 13 नए पॉजिटिव मरीज, 41 हुए स्वस्थ

शराब की होम डिलीवरी पर बीजेपी के सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि शराब की जगह अमृत पंहुचा रहे थे क्या? छत्तीसगढ़ 7 राज्यों से घिरा है, अवैध रूप से शराब आ रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार यदि ऑनलाइन शराब बेच रही है, तो इनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। BJP नेताओं का चाल चरित्र चेहरा अलग अलग है। यूपी, कर्नाटक, हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में शराब बिक रही है, यहां BJP को सिर्फ राजनीति करनी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मोबाइल दुकानदारों को ठगने वाली शातिर चोरनी को व्यापारियों ने किया पुलिस के हवाले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending