Connect with us

छत्तीसगढ़

चकरभाठा क्षेत्र में हुआ विहिप बजरंग दल के नए समिति का गठन

Published

on

बिलासपुर| आज विहिप बजरंग दल के महाराण प्रताप प्रखंड अंतर्गत चकरभाठा खण्ड समिति मनोनीत करने के लिए एक बड़ी बैठक आहूत की गई थी,जिसमे 11 गांव के सैकड़ों युवाओं ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की।।आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रखण्ड मंत्री यश तिवारी की मेहनत का खासा अच्छा परिणाम देखने को मिला, उनके नेतृत्व और संयोजन के प्रभाव से इतनी बड़ी युवा शक्ति संगठन में सम्मिलित हुई।।

अंचल के जागरूक क्षेत्रवासियों के द्वारा अक्सर ये सूचना प्राप्त होती रही कि चकरभाठा थाना परिक्षेत्र के लगभग 1 दर्जन ग्रामो में रविवार के दिन बाहर से आकर भोले भाले हिन्दू परिवारों को स्वस्थ, आर्थिक,नोकरी का प्रलोभन देकर धर्मातरण करने का षड्यंत्र करते हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग की बैठक में आये युवाओं के द्वारा पुनः यह मुद्दा उठाया गया।।

यह भी पढ़ें   7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बड़ी बढ़ोतरी! 31 मई है खास दिन

विश्व हिंदू परिषद के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ललित मखीजा जी,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता जी,जिला मंत्री विकाश शर्मा जी,जिला सह मंत्री दीपक सोनी जी,जिला सत्संग प्रमुख प्रमोद कश्यप जी,बजरंग दल जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी की गौरवमयी उपस्थित पर समस्याओं की जानकारी दी गई,बजरंग दल के जिला सयोंजक दीपक सिंह तपश्चात चकरभाठा खण्ड समिति को मनोनीत करके एवम बजरंगियो द्वारा बताई गई समस्यों को लेकर चकरभाठा थाना में आदरणीय टीआई महोदय से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया।।

बजरंग दल ने साफ शब्दों में प्रसाशन को सचेत कर दिया है कि समय रहते अगर इन चीजों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नही रोक गया तो विहिप की युवा शक्ति बजरंग दल समाज के सहयोग से उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस, अभियोजन, चिकत्सा , एवं FSL के अधिकारियों की ली बैठक

इस महत्वपूर्ण बैठक में बजरंग दल के जिला सयोंजक दीपक सिंह,जिला सह संयोजक रौनक केसरी जी,जिला विघार्थी प्रमुख गिरजा शंकर यादव जी के द्वारा युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां एवं कार्यशैली समझाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यार्थी प्रमुख़ गिरजा शंकर यादव ने किया कार्यक्रम के आयोजक मंडल में प्रखंड मंत्री यश तिवारी जी के साथ प्रखंड अध्यक्ष सुनील रजक जी,सयोंजक दीपक यादव जी,सह संयोजक हिमांशु जी,कन्हैया साहू,ऐश्वर्य का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब पर चकभाठा पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ रियायतों के साथ इन क्षेत्रों को मिलेगी छूट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ी, चेक करें आज का भाव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending