Connect with us

छत्तीसगढ़

आरपीएफ बिलासपुर के सिपाही ने पकड़ा मालगाडी से चावल चोरी करने वाले चोर

Published

on

बिलासपुर| प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में माल गाड़ियों से लोडेड अनाज को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने हेतु चलाएं जा रहे एस्कॉर्ट अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर को एक बड़ी सफलता मिली जिसमें दिनांक 09.08.2021 को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी के निर्देशन में आरक्षक उज्जवल किशोर को गाडी क्रमांक BCNHL/SHC के अनुरक्षण हेतु बिलासपुर से झारसुगुडा तक तैनात किया गया था उक्त गाडी सिग्नल हेतु कि.मी.नंबर 549/23 दाघोरा से हिमगिर के मध्य खडी हुई उसी दौरान उसने देखा कि एक वैगन जिसका दरवाजा खोलकर उसमें से तीन शातिर अपराधी बोरी उतार कर लेकर जा रहा है तब आरक्षक द्वारा बहादुरी का परिचय देते हुए अकेले ही उन तीनों शातिर चोरों को घेरकर पकड लिया और चोरी किए गए 7 बोरी चावल को भी उसी गाडी में लेकर आरपीएफ पोस्ट ब्रजराजनगर लेकर गया|

यह भी पढ़ें   ट्यूशन पढ़ने गए 5 साल के मासूम की हत्या! कुलर में मिला शव

चूॅकि घटना क्षेत्राधिकार ब्रजराजनगर का था इसलिए पकडे गए तीनों आरोपी विनोद भोई पिता- अक्षय भोई उम्र-36 वर्ष निवासी-हिमगिर उडीसा, ललित यादव पिता-मंगलू यादव उम्र-48 साल निवासी-वार्ड नंबर 42 रायगढ़ तथा राजकुमार थवाईत पिता-राथूराम थवाईत उम्र-50 साल निवासी-वार्ड नंबर 42 रायगढ़ (छ.ग.) को उनके द्वारा चोरी किए 07 बोरी चावल कीमत 12250.00 रूपये को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु आरपीएफ पोस्ट ब्रजराजनगर को सुपुर्द किया गया जहाॅ उन्हें रेलवे के चलित गाडी में चोरी करने के आरोप में आरपीएफ पोस्ट ब्रजराजनगर अपराध क्रमांक 14/2021 दिनांक 09.08.2021 धारा 3(ए)आरपी(यूपी) पंजीबद्ध कर रेलवे न्यायालय झारसुगुडा में पेश किया गया जहाॅ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले, यहाँ देखें जिलेवार मरीजों का आंकड़ा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मंत्री सिंहदेव ने इस वजह से छोड़ी पंचायत विभाग की जिम्मेदारी....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए मामले, यहाँ देखें जिलेवार मरीजों का आंकड़ा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending