Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस से पहले मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Published

on

महासमुंद| महासमुंद जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में  फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। बता दें, देशभर में इस साल 75 वां स्वतंत्रता दिवस (75वीं Independence Day) मनाया जा रहा है। हालांकि जिले में कोविड-19 महामारी (कोविड-19) के चलते इस साल भी पिछले साल की तरह 15 अगस्त का कार्यक्रम होगा। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी पूरी कर ली गई है।.. 75वें स्वत्रंतता दिवस के लिए मिनी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी है। आज शुक्रवार 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) 2021 की फुल ड्रेस रिहर्सल हुईं। कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी मंच पर पहुँचे। महासमुंद शासकीय महाप्रमु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहे जो 15 अगस्त को रहेंगे। यानि 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा।

 स्वतंत्रता दिवस को कोरोना के चलते झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी भागवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे सहित लोक लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री साहू ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। मालूम हो कि कोराना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन किया जाएगा। कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा। अपितु मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। शहीद परिजनों का सम्मान किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एन.सी.सी. एवं स्काऊट गाईड के बच्चें इस सलामी में शामिल नहीं होगें।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का किया उद्घाटन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bhanupratappur By Election : EVM के साथ पोलिंग सेंटरों के लिए रवाना हुए मतदान दल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Korba: सड़क किनारे बैठे वैद्य से जड़ी-बूटी लेने से एक युवक की हो गई मौत, दूसरा पहुंचा अस्पताल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending