Connect with us

छत्तीसगढ़

प्राथमिक स्कूलों में ‘गढ़बो नवा भविष्य’ कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त से, बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ अब व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अब व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। उन्हें अपने समाज और अपने आस-पास की व्यवहारिक बाते भी सिखाई जाएंगी। इसके लिए गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम की शुरूआत 15 अगस्त से सभी प्राथमिक स्कूलों में की जा रही है।   गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को समाज में विभिन्न कार्यो और व्यावसायों से जुड़े लोगों की पहचान करायी जाएगी। शिक्षक इन व्यवसायों से जुड़ी बातों और व्यवहारिक जानकारियां कहानियों के माध्यम से बच्चों को देंगे। पुस्तकीय ज्ञान और व्यावहारिक ज्ञान दोनों ही बाते बच्चों को मिलने से उनमें अध्ययन के प्रति रूचि जगेगी। बच्चों को कक्षा में सिखाई गई बातों को अपने बड़े भाई-बहन या पालकों का सहयोग लेकर इस पुस्तक में दिए गए विभिन्न व्यवसायों के बारे में चित्र को देखकर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: युवा नेता सन्नी केसरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लोग दे रहें आशिर्वाद

शिक्षा विभाग द्वारा सभी शिक्षकों को इस कार्यक्रम की गतिविधियों का अभिलेख तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में ब्रुनेई विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि बच्चे अपने आस-पास के वातावरण से नई-नई जानकारी रूचि के साथ सीखते हैं। इस अध्ययन के आधार पर राज्य में प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों को विभिन्न व्यवसायों की जानकारी देने के उद्देश्य से इस सत्र में प्राथमिक शालाओं में बच्चों एवं शिक्षकों के लिए ‘गढ़बो नवा भविष्य’ के नाम से सामग्री मुद्रित कर उपलब्ध कराई गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेलगहना में मनाया जायेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : शासकीय उचित मूल्य की दुकान डंगनिया के संचालन के लिए आवेदन 20 सितंबर तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शराब के नशे में घर वालों से मारपीट करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, धारदार लोहे का तलवार जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending