छत्तीसगढ़
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा ‘कोरोना महामारी के प्रभावी प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार, मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधियारियों ने किया शिरकत
बिलासपुर| आज दिनाँक 12 मई 2021 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का कार्यक्रम का आयोजन “कोविड 19 महामारी के प्रभावी प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका और जिम्मेदारियां” विषय में किया गया जिसमें इस कार्यक्रम का स्वागत डॉ एच. एस. होता ने किया ।
इस वर्चुअल वेबिनार के मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी,(आईएएस, रिटायर्ड) ने इस कोरोना वैश्विक महामारी के बारे में बताया कि सभी को मानवता में ध्यान देना पड़ेगा इसमें उन्होंने बताया कि जितना विकास होगा उतना विनाश भी होगा विकास और विनाश दो ऐसे शब्द हैं जो बहुत घातक है और हम समाज सरकार को दोष देते हैं यह गलत है कोरोना लेकर आई है यह बहुत बड़ा भ्रम और हम सभी समाज की भी ज़िम्मेदारी बनती हैं इसलिए हमेशा हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए जिससे हम सभी सुरक्षित होंगे।
उन्होंने देश की शिक्षा में ज़ोर देते हुए कहा की धर्म की ज्ञान ,मोक्ष ,संस्कार की शिक्षा में ध्यान देना चाहिए तभी हमारे आने वाले कल के बच्चें अच्छे निकलेंगे और उन्होंने बेटी-बचाओं,बेटी-पढाओं में भी जोर दिया बेटी बचाएंगे तभी बहु हर घर में लाएंगे इसीलिए स्त्रीयों को हमेशा सम्मान देना चाहिये उन्होंने इस कोविड वैश्विक माहमारी में ऑक्सीजन, रेमडेशिविर और अन्य दवाइयों में कालाबाजारी ,औऱ समाज के सक्षम लोग से मुक्त की इलाज ,और अनाज को ना लेकर मानवता को ध्यान में रखते हुए हम सभी युवावर्गो को गरीबों को मदद के लिय सामने आना चाहिए और मानवता की हमेशा विजयी होती आयी है ।
इसी विषय में हमारे विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार (आईपीएस, रिटायर्ड) ने कोविड 19 वैश्विक महामारी से निपटने का अपना सुझाव एवं अनुभव साझा किए जिसमें बताया गया की इस कोरोना के दूसरी लहर में हमे संसाधनों ,इंफ्रास्ट्रक्चर ,हॉस्पिटल की ओर आकर्षित कर रहा है इसीलिए हमारे भारत के सभी ग्राम पंचायत के प्रधान ,ब्लॉक स्तरीय ,जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय,और केंद्र स्तरीय सभी स्तरीय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण लगे इस महामारी के व्ययस्था में हुए हैं और सहयोग दे रहे हैं।
इस महामारी में फ्रंट लाइन्स कर्मचारियों जैसे नर्स,डॉक्टर, पुलिस प्रशासन ,सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है यही लोग हमारे आज के “कोरोना वारियर्स” है और हम सभी समाज की इनका साथ देना चाहिए जिससे हम इस महामारी से जल्दी मुक्त होंगे ।
इस वर्चुअल वेबिनार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फ़ैज़ अहमद किदवाई (आईएएस)मप्र शासन ने जो मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में इस कोविड19 महामारी का प्रभारी बनाया गया उन्होंने इस कार्यक्रम में कोरोना वैक्सीन लगवाने में ज़ोर दिया उन्होंने बताया कि आज विश्व के हर कोने कोने में कोरोना पहुँच चुका है जिससे हम सभी को बचने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिय|
क्योंकि यह हमारी सुरक्षा कवच है जिसे भी कोरोना हो जाए उनका दोनों डोज़ पहले लग चुका हो वो जल्दी ठीक हो रहे हैं कोरोना उनको शरीर में को नुकशान नहीं पहुँचा पा रहा है और आजकल गाँव के अंदर भी इतना फैल चुका है लेकिन गाँव के लोग आज भी एवं शहर के कुछ लोगों में जागरूकता में कमी है इस कोरोना महामारी के लक्षण को विश्वास ना करते हुए सामान्य बुखार की दवा लेते हैं जिसमें वे अपना बीमारी को बहुत फैला चुके होते इलाज की समय सीमा ख़त्म हो चुकी होती है जिससे मरीज़ की मौत हो जाती है|
गलत भ्रम में ना रहे अगर बुखार ,खाँसी ,सर्दी ,सर दर्द हो कोरोना मानकर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर या स्वास्थ्य विभाग से जारी गाइडलाइन्स की दवा जैसे पेरासिटामोल, अज़ीट्रोमैसिन्स, इवेरमैटिन,मलटीविटामिन ,विटामीन सी,जिंक,की दवा लेके घर में इलाज करे जिससे जल्दी ठीक होंगे इलाज लेने में देर ना करने की सलाह दिए । और हमारे इस वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े सभी लोगों को वैक्सीन अवश्य लगवाने की ज़ोर दिए और सभी लोगों से कहा गया समाज के सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाने की जागरूक करने रॉय दिए ।
इस पूरे वर्चुअल कार्यक्रम के अध्य्क्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ए. डी.एन वाजपेयी ने किये उन्होंने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े सभी का स्वागत आभारव्यक्त किये और एक छोटा सा संदेश दिए कि हमें इस कोरोना वैश्विक महामारी में मानवता को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्गों को सामने आना चाहिए| ।जिससे मानवता की जीत और कोरोना का हार होगा, पूरे कार्यक्रम का वर्चुअल संचालन प्रो.सीमा बेलोलकर द्वारा किए गए इस कार्यक्रम के संयोजक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुधीर शर्मा, सह संयोजक प्रो.सौमित्र तिवारी , प्रो.श्रिया साहू ,टेक्निकल सपोर्ट प्रो जितेंद्र गुप्ता एवं समस्त प्राध्यापकगण ,विद्यर्थियों अन्य सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized19 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized8 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
