क्राइम
झांसा देकर 70 से अधिक लड़कियों का बनाया सेक्स वीडियो, हवसी दरिंदा गिरफ्तार
कानपुर। यूपी क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने 70 से अधिक लड़कियों से कथित तौर पर दोस्ती की और उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की है। कहा जा रहा है कि शादी या दोस्ती का झांसा देकर सभी लड़कियों को फंसाता था और किसी बहाने उनके सेक्स क्लिप बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इन सेक्स वीडियो के ऑनलाइन सेक्स वेबसाइट पर भी अपलोड किये जाने की जांच की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत में बलात्कार किये जाने की भी जानकारी मिली है।
कानपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के फोन से करीब 70 लड़कियों के अश्लील वीडियो जब्त किए हैं। पीड़ित लड़कियों में से एक ने कानपुर के कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
अश्लील वीडियो बना कर 200 लोगों से ठगी, एक गिरफ्तार
वहीं, दिल्ली में भी हाल में ही एक ऐसा मामला आया था। क्राइम ब्रांच ने स्क्रीन रिकार्डर एप के जरिए लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर रुपये वसूलने (सेक्सटार्शन) वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने अभी तक करीब 200 लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्य अभी फरार चल रहे हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एसीपी रिछपाल सिंह की टीम ने 15 जुलाई को नूंह से आरोपी नखरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि कोई गिरोह लगातार सेक्सटार्शन के धंधे में लिप्त है और ब्लैकमेल होने वाले लोग इसकी शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सोशल नेटवर्किंग साइट से तलाश करते थे शिकार
पूछताछ में नखरुद्दीन ने बताया कि वे टिंडर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर आदि सोशल नेटवर्किंग एप से अपने सम्भावित शिकार को ढूंढ़ते थे। दोस्ती करने के बाद वीडियो काल कर फंसाते थे।
इसके अलावा वे बल्क में मोबाइल नम्बर खरीदकर भी लड़की की आवाज में बात करते थे। पहले वे लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो भेजते थे और इसके बाद फोन पर बात करते थे।
फिर भरोसे में लेने के बाद शिकार को व्हाट्स एप वीडियो काल के जरिए बात करने के लिए कहते थे। गिरोह के सदस्य विशेष प्रकार का वीडियो चलाता था जिसे देखकर सामने वाला शख्श भी अपने कपड़े उतार देता जिसे स्क्रीन एप रिकार्डर से रिकार्ड कर ब्लैकमेल करने में इस्तेमाल किया जाता था।
पहले ओएलक्स से करते थे ठगी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले ओएलक्स के जरिए लोगों से ठगी करते थे। इसमें वे खरीदार या विक्रेता बनकर अपने संभावित शिकार से सम्पर्क करते थे। लेकिन बाद में इस तरह से ठगी करने लगे।
इसमें कोई भी शख्श पुलिस के पास नहीं जाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नखरुद्दीन सातवीं तक पढ़ाई करने के बाद ट्रैक्टर मैकैनिक का काम करने लगा। बाद में उसकी मुलाकात मुनफेद और समयदीन से हुई जिसके साथ ठगी का गिरोह बना लिया।
यह सेक्सटार्शन का रैकेट दिल्ली एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी में फैला हुआ था। पुलिस को नखरुद्दीन के पास मिले बैंक खातों से फिलहाल दो सौ लोगो से ठगीकी बात सामने आई है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
क्राइम
Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप
Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।
शरीर पर मिले चोटों के निशान
Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।
क्राइम
CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम
Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’
Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।
Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।
धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।
गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized52 minutes ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
