Connect with us

Uncategorized

रायपुर : 25 अगस्त को जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक

Published

on

रायपुर| कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शिवनाथ भवन सेक्टर-19 अटल नगर नवा रायपुर के सभाकक्ष में होगी। बैठक में सभी मुख्य अभियंतों और अधीक्षण अभियंताओं को अपने-अपने इलाके की लिफ्ट एरिगेशन योजना, सिंचित क्षेत्र को दोगुना करने के संबंध में पुरानी एवं नवीन सिंचाई परियोनाओं के तहत संचालित कार्य की अद्यतन स्थिति के साथ ही सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले की बजट में शामिल योजनाओं के डीपीआर की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 08 September 2023: जानिए सभी राशियों के लिए आज क्या होने वाला है खास, पढ़िए दैनिक राशिफल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में

Published

on

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्रहित और जनभागीदारी की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत के नागरिक देश की नियति के निर्माता हैं। विद्यार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, श्रमिक और किसान समेत समाज के हर वर्ग का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की नीयत से कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल, अपीलार्थी सुनवाई के लिए अब जुड़ सकेंगे मोबाइल से

संविधान और लोकतंत्र की ताकत
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का संविधान जनभागीदारी की भावना पर आधारित है। देशवासियों ने इस भावना को आगे बढ़ाया है, जो भारतीय लोकतंत्र की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नागरिकों से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Continue Reading

Uncategorized

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा

Published

on

ईरानी सूत्रों के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन आगामी BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए सितंबर में भारत की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

भारत की मेजबानी में होगा 18वां BRICS Summit


भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्रिक्स की अध्यक्षता ब्राजील से संभाली थी। इस वर्ष शिखर सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखी गई है। पेजेश्कियन की प्रस्तावित भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें   जशपुर: आबकारी विभाग बड़ी की कार्यवाही, 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 70 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त

BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत पहुंचे थे अरागची


जून 2026 में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची भी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने नई दिल्ली की कूटनीतिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा था कि भारत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अरागची ने कहा था कि ईरान मौजूदा संकट का सैन्य समाधान नहीं देखता और बातचीत के जरिए समाधान को ही व्यावहारिक रास्ता मानता है।

Continue Reading

Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन

Published

on

छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण मनाने के लिए राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। समारोह स्थल पर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए तिरंगे गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे।

जिला मुख्यालयों में निर्धारित अतिथि करेंगे ध्वजारोहण
जिला मुख्यालय स्तर पर शासन की ओर से निर्धारित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
शासन ने जनपद पंचायत एवं तहसील स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिन नगर पालिका अथवा नगर पंचायतों का मुख्यालय विकासखण्ड मुख्यालय पर नहीं है, वहां नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह पंचायत मुख्यालयों एवं बड़े ग्रामों में सरपंच और गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण कर ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान एवं वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। छुट्टियांव मौसमी आयोजन

रात में रोशन होंगे शासकीय एवं ऐतिहासिक भवन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं 15 अगस्त की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। राज्य एवं जिला स्तर पर ध्वजारोहण समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे। विभागों एवं कार्यालयों के प्रमुखों को अपने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकत्रित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां
शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन एवं खेल-कूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों द्वारा वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों को अपने क्षेत्र में प्रातःकाल ‘प्रभात फेरी’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वनि-विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति जिला कलेक्टर द्वारा प्रदान की जाएगी। छुट्टियांव मौसमी आयोजन

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों का होगा सम्मान
जिला कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   इनकम टैक्स अधिकारी बनकर समाजसेवी संस्था से 30 लाख की ठगी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending