कोरोना
फंदा लगाकर पति-पत्नी ने मौत को लगाया गले, कोरोना ने बिगाड़ा आर्थिक माहौल? पुलिस वजह तलाश रही
थाना सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां के बाशिंदों को यह पता चला कि यहां रहने वाले पति पत्नी ने अज्ञात कारणवश घर में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी मिलते ही आसपास के पड़ोसियों ने मौके से इसकी सूचना थाना सिरगिट्टी पुलिस को दी।जहां मौका ए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की तस्दीक करते हुए पहले पति पत्नी दोनों मृतकों की पहचान की।उसके बाद शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया।वहीं शव के पास से कुछ दवाइयां भी मिली है जिस की भी पड़ताल की जा रही है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर यादव और पत्नी आरती यादव जो एक साथ किराए की मकान पर यदुनंदन नगर में रह रहे थे,,वहीं सागर यादव एक दूध विक्रेता था तो वहीं मृतिका आरती यादव,,सागर की तीसरी पत्नी भी थी।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही माना जा रहा है,,वही इन्होंने किस कारणवश इस तरह मौत को गले लगाया है,,इसकी जांच पड़ताल की जा रही है,,जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पति पत्नी के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक वाद विवाद चल रहा था। इसके अलावा कोई यह भी कह रहा है कि लॉकडाउन की वजह से इनकी घर की आर्थिक स्थिति भी खराब थी। फिलहाल आत्महत्या के मामले में लोग अलग-अलग तर्क दे रहे हैं लेकिन सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized9 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut



