Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 30 बिस्तरों का महामाया कोविड केयर सेंटर आज से शुरू

Published

on

बिलासपुर| कोविड मरीजों को स्थानीय स्तर पर तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मात्र 10 दिनों के भीतर रतनपुर स्थित लखनी देवी मंदिर परिसर में 30 बिस्तरों का महामाया कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। आज 13 मई 2021 से यह कोविड केयर सेंटर मरीजों के उपचार के लिए विधिवत शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज सेंटर का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर लगातार इस संेटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देते रहें। जिससे कम समय में कोरोना पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए यह सेंटर तैयार हो पाया। कलेक्टर ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने सबको हैरान कर दिया। इसकी भयावहता का अंदाजा लगाना मुश्किल था। जिला अस्पताल एवं सिम्स में यहां के मरीजों को ले जाने में दिक्कत होती है। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हमनें रतनपुर में कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया। इसे मूर्तरूप देने में सभी का योगदान रहा है। जन सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें   Raipur: एशिया का प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थान डीएवी पब्लिक स्कूल का मिला सौगात

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मस्तूरी एवं कोटा विकासखण्ड में भी इसी प्रकार कोविड केयर सेंटर शुरू कर लिया जायेगा। जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान ने कहा कि लोगों को कोविड केयर सेंटर तैयार होने से राहत मिलेगी। शीघ्र उपचार की सुविधा के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने सेंटर के लिए 21 हजार रूपए नगद राशि प्रदान की। कोविड केयर सेंटर में जनसहयोग से फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एम्बुलेंस, एनआईव्ही मशीन, मोबाईल, डाॅक्टरों के रहने एवं भोजन जैसी व्यवस्थाएं की गई है।  इस दौरान महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 2 महिला समेत 4 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संभागायुक्त ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में ली वर्चुअल बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 242.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending